इन कंपनियों पर पहाड़ बनकर टूटा सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला, 17% तक लुढ़का शेयर
मुख्य बातें
- सुप्रीम कोर्ट ने ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्रीज पर लगाए गए 28 प्रतिशत के जीएसटी को सही ठहराया है
- इस फैसले के बाद कुछ कंपनियों के शेयरों में 17 प्रतिशत तक की गिरावट आई है

आज का दिन शेयर बाजार में गेमिंग इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनियों के लिए अच्छा नहीं रहा है। इन कंपनियों के शेयरों का भाव 16 प्रतिशत तक लुढ़क गया। इस गिरावट के पीछे की वजह सुप्रीम कोर्ट का फैसला है। सर्वोच्च न्यायालय ने अपने फैसले में सरकार के निर्णय को सही ठहराया है। बता दें, केंद्र सरकार ने ऑनलाइन गेम को 28 प्रतिशत के जीएसटी दायरे में लाया है। इस फैसले की वजह से गेमिंग इंडस्ट्री को भारी नुकसान होने की संभावना है। रिपोर्ट्स के अनुसार अधिक जीएसटी होने की वजह से इस इंडस्ट्री को 1.3 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो सकता है।
किस कंपनी के शेयरों में कितनी गिरावट?
डेल्टा कारपोरेशन लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में आज 17 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। कंपनी के शेयर बीएसई में गिरावट के साथ 68 रुपये के स्तर पर खुले थे। दिन में कंपनी के शेयर 17 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के बाद 66.60 रुपये के स्तर पर आ गया।
पिछले एक साल में डेल्टा कारपोरेशन के शेयरों की कीमतों में 21 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 7 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। डेल्टा कारपोरेशन का 52 वीक हाई 98.66 रुपये और 52 वीक लो लेवल 48.67 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 1941 करोड़ रुपये का है।
लॉन्ग टर्म में कैसा रहा है प्रदर्शन?
बीते दो साल में डेल्टा कारपोरेशन के शेयरों की कीमतों में 36 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, 5 साल में कंपनी के शेयरों का भाव 57 प्रतिशत नीचे आ गया है।
Nazara Technologies के शेयरों में भी गिरावट
इस कंपनी के शेयरों की कीमतों में आज 3 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। कंपनी के शेयर दिन में 3.5 प्रतिशत की गिरावट के बाद 279.35 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर है। पिछले एक साल में Nazara Technologies के शेयरों का भाव 11.69 प्रतिशत गिरा है।
दो साल में Nazara Technologies के शेयरों का दाम 64 प्रतिशत बढ़ा है। तीन साल में कंपनी के शेयरों का दाम 82 प्रतिशत लुढ़क चुका है।
सरकार ने इससे पहले फैंटेसी गेम पर भी कड़ा रुख अपनाते हुए उनपर प्रतिबंध लगा दिया था।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें। लाइव हिन्दुस्तान यहां प्रस्तुत जानकारी के आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।


