नायरा के बढ़ाने के बाद सरकारी कंपनियों ने जारी कर दिया पेट्रोल-डीजल के रेट

लाइव हिन्दुस्तान
share

मुख्य बातें

  • Petrol Diesel Rates: नायरा ने पेट्रोल में ₹5 प्रति लीटर और डीजल में ₹3 प्रति लीटर की वृद्धि की है
  • इसके बाद भोपाल में नायरा के पंपों पर पेट्रोल ₹119.54 और डीजल ₹102.64 प्रति लीटर हो गया है
  • जबकि, इंडियन ऑयल के पंपों पर भोपाल में पेट्रोल 114.65 रुपये और डीजल 99.74 रुपये प्रति लीटर है

Petrol Diesel Rates
पेट्रोल-डीजल प्राइस टूडे

Petrol Diesel Rates: प्राइवेट कंपनी नायरा एनर्जी के बाद सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज पेट्रोल-डीजल के रेट जारी कर दी हैं। बता दें नायरा ने पेट्रोल में ₹5 प्रति लीटर और डीजल में ₹3 प्रति लीटर की वृद्धि की है। इसके बाद भोपाल में नायरा के पंपों पर पेट्रोल ₹119.54 और डीजल ₹102.64 प्रति लीटर हो गया है। जबकि, इंडियन ऑयल के पंपों पर भोपाल में पेट्रोल 114.65 रुपये और डीजल 99.74 रुपये प्रति लीटर है। यानी सरकारी कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई इजाफा नहीं किया है।

दिल्ली में इंडियन ऑयल के पंप पर पेट्रोल की कीमत ₹102.12 प्रति लीटर और डीजल की कीमत ₹95.20 प्रति लीटर दर्ज की गई। यानी दोनों फ्यूल के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दूसरी ओर प्रीमियम पेट्रोल XP95 ₹109.24, XP100 ₹167.35 और XG ₹100.52 प्रति लीटर बिक रहा है।

दूसरी ओर कच्चा तेल अभी भी 100 डॉलर के पार है। सोमवार सुबह 6 बजे के करीब ब्रेंट क्रूड में गिरावट थी। यह 101.81 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। जबकि, WTI 66 सेंट टूटकर 90.45 डॉलर प्रति बैरल पर था।

सबसे महंगा और सस्ता फ्यूल

देश में सबसे महंगा पेट्रोल आंध्र प्रदेश के चित्तूर में 118.34 रुपये लीटर है। चित्तूर में डीजल 106.06 रुपये लीटर है। जबकि भारत में सबसे सस्ता पेट्रोल 88.66 रुपये लीटर है, जबकि यहां 1 लीटर डीजल की कीमत 84.56 रुपये है। दिल्ली के मुकाबले चित्तूर में पेट्रोल 16.22 रुपये और डीजल 10.86 रुपये प्रति लीटर महंगा है। जबकि, पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल 13.46 रुपये और डीजल 10.64 रुपये प्रति लीटर सस्ता मिल रहा है।

राज्यों की राजधानियों की बात करें तो कीमतों में भी अच्छा-खासा अंतर देखने को मिलता है। जयपुर में पेट्रोल 112.66 रुपये और डीजल 97.78 रुपये प्रति लीटर है। बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 112.70 रुपये और डीजल 99.87 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

वहीं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 102.05 रुपये और डीजल 99.28 रुपये प्रति लीटर है। यानी लखनऊ में पेट्रोल जयपुर और पटना की तुलना में काफी सस्ता है, जबकि डीजल की कीमत लगभग उसी स्तर पर है।

कब बढ़े थे पेट्रोल-डीजल के दाम

बता दें सरकारी कंपनियों ने मई में भी पेट्रोल और डीजल के दाम में करीब ₹7.50-₹7.50 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। देश के एक लाख से अधिक पेट्रोल पंपों में 90 फीसदी से ज्यादा पर इन्हीं सरकारी कंपनियों का नियंत्रण है।

कंपनियों को कितना हो रहा घाटा

रेटिंग एजेंसी इक्रा के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने के बावजूद घरेलू पेट्रोल-डीजल के दाम लंबे समय तक स्थिर रहने से सरकारी तेल कंपनियों को नुकसान हो रहा था। अनुमान है कि IOC, BPCL और HPCL को पेट्रोल पर करीब ₹8 और डीजल पर करीब ₹9 प्रति लीटर का नुकसान हो रहा था।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़नायरा के बढ़ाने के बाद सरकारी कंपनियों ने जारी कर दिया पेट्रोल-डीजल के रेट