नायरा एनर्जी ने कम किए पेट्रोल-डीजल के दाम तो आज सरकारी कंपनियों ने भी जारी कर दिए रेट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • नायरा ने 1 जुलाई को पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर सस्ता किया था
  • आज कच्चे तेल में भारी गिरावट के बीच सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों IOCL, HPCL और इंडियन ऑयल ने भी पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दी हैं
after nayara energy petrol price reduced government companies also released new rates today 2 july

प्राइवेट ऑयल मार्केटिंग कंपनी नायरा एनर्जी ने 1 जुलाई को अपने सभी 7000 पंपों पर पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर सस्ता कर दिया और आज 2 जुलाई को सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों IOCL, HPCL और इंडियन ऑयल ने भी पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दी हैं। हालांकि, आज भी तेल के उपभोक्ताओं को मायूसी हाथ लगी है। फ्यूल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वह भी तब जब कच्चा तेल 71 डॉलर के नीचे आ गया है।

नायरा के पेट्रोल पंपों और सरकारी पंपों पर दाम में कितना अंतर

बेंगलुरु में नायरा के पंपों पर 5 रूपये प्रति लीटर की कटौती के बाद भी पेट्रोल 111.20 रुपये लीटर और डीजल 98.80 रुपये लीटर मिल रहा है। जबकि, इंडियन ऑयल के पंप पर आज 2 जुलाई को डीजल 98.80 रुपये और पेट्रोल 110.91 रुपये लीटर है। यह रेट तब है जब सरकारी कंपनियों ने रेट में कोई कटौती नहीं की हैं।

वहीं नायरा के पंप पर फरीदाबाद में पेट्रोल 103 रुपये और डीजल 98.84 रुपये लीटर बिका। इसी तरह महाराष्ट्र में नायरा पंपों पर अब पेट्रोल 111.66 रुपये और डीजल 97.99 रुपये लीटर है। इन जगहों पर भी नायरा का ईंधन सरकारी कंपनियों के रेट से कम या आसपास हैं।

नायरा ने ही सबसे पहले बढ़ाया था दाम

जब ईरान युद्ध शुरू हुआ था, तब अंतरराष्ट्रीय तेल की कीमतें बढ़ गई थीं। इस दौरान सबसे पहले नयारा ने ही पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर बढ़ा दिया था। इसके बाद मई में सरकारी कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल दोनों में ₹7.50 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। यानी अब एक जुलाई को नायरा ने अपने बढ़ाए हुए दाम वापस लिए हैं।

कच्चे तेल में गिरावट

अमेरिकी WTI क्रूड 0.76 डॉलर टूटकर 67.82 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक ब्रेंट क्रूड भी 0.62 डॉलर सस्ता होकर 70.95 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है।

आज क्या हैं सरकारी पंपों पर पेट्रोल-डीजल के रेट?

जयपुर: पेट्रोल 112.66 रुपये और डीजल 97.78 रुपये लीटर

पटना: पेट्रोल 112.70 रुपये और डीजल 99.87 रुपये लीटर

अयोध्या: पेट्रोल 102.4 और डीजल 97.87 रुपये लीटर

दिल्ली: पेट्रोल 102.12 और डीजल 95.20 रुपये लीटर

लखनऊ: पेट्रोल 102.05 रुपये और डीजल 99.28 रुपये लीटर

इंदौर: पेट्रोल 114.61 और डीजल की 99.70 रुपये लीटर

भोपाल: पेट्रोल 114.65 रुपये और डीजल 99.74 रुपये प्रति लीटर

कोलकाता: पेट्रोल 113.51 रुपये और डीजल 99.82 रुपये लीटर

मुंबई: पेट्रोल 111.21 और डीजल 97.83 रुपये लीटर

चेन्नई: पेट्रोल 107.77 रुपये और डीजल 99.55 रुपये लीटर

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़नायरा के पेट्रोल-डीजल के दाम घटाने के बाद सरकारी कंपनियों ने भी जारी किए नए रेट