LPG के बाद अगला नंबर पेट्रोल और डीजल का? क्या बढ़ने जा रही हैं कीमतें
सरकार ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर पर 60 रुपये की कीमत बढ़ा दी थी। वहीं, कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 115 रुपये महंगा हो गया था। जिसके बाद से ही इस बात की चर्चा शुरू हो गई कि क्या आने वाले समय में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी इजाफा होगा?

Petrol Diesel Price Today: शुक्रवार की देर रात को एलपीजी की कीमतों में सरकार की तरफ से इजाफा किया गया था। सरकार ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर पर 60 रुपये की कीमत बढ़ा दी थी। वहीं, कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 115 रुपये महंगा हो गया था। जिसके बाद से ही इस बात की चर्चा शुरू हो गई कि क्या आने वाले समय में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी इजाफा होगा? इस पर सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आई है। समाचार एजेंसी एनएआई की रिपोर्ट के अनुसार सरकार से जुड़े सूत्रों ने बताया कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई इजाफा नहीं होने जा रहा है। सूत्रों के अनुसार सरकार ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के अलावा अन्य स्रोतों से कच्चे तेल के आयात को 10 प्रतिशत तक बढ़ा लिया है।
क्यों खड़ी हुई समस्या?
28 फरवरी को इजरायल और अमेरिका ने ईरान पर हमला कर दिया था। जिसके बाद ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत हो गई। जिसके बाद ईरान के सुप्रीम लीडर की सेना IRGC ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते को बंद करने का ऐलान किया था। इस रास्ते दुनिया दुनिया के आयात होने वाले तेल का 20 प्रतिशत हिस्सा आता है।
भारत की सप्लाई हुई प्रभावित
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार खाड़ी देशों ने भारत के सप्लाई किए जाने वाले क्रूड ऑयल को आधा कर दिया है। वहीं, एलएनजी और एलपीजी की सप्लाई भी प्रभावित हुई है। 2025 में भारत ने कुल 25 मिलियन टन की एलएनजी इंपोर्ट की थी। जिसमें 14 मिलियन टन एलएनजी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते से आया था। बता दें, भारत, चीन, जापान और साउथ कोरिया जैसें की लिस्ट में शामिल है। जो दुनिया में सबसे अधिक एलएनजी इंपोर्ट करते हैं।
एलपीजी की है चिंता
सरकार से जुड़े सूत्रों का कहना है कि एनर्जी स्टॉक में तेजी के साथ सुधार हो रहा है। हालांकि, एलपीजी की स्थिति को लेकर सरकार में चिंता है। कतर ने भारत सरकार को आश्वासन दिया है कि जैसे ही यह रास्ता पूरी तरह से खुलता है वैसे ही वह अपनी सप्लाई शुरू कर देगा।
बीते दिनों ईरान की तरफ से कहा गया था कि वह अपने पड़ोसी देशों पर कोई हमला नहीं करेंगे। भारत के नजरिए से अच्छी बात यह है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते से कार्गो आने शुरू हो गए हैं।
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।


