Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़after lenskart Pine Labs IPO going to open GMP reached 60 rupee
लेंसकार्ट के बाद आ रहा एक धाकड़ IPO, 7 नवंबर से ओपन, GMP अभी से दिखा रहा ₹60 का फायदा

लेंसकार्ट के बाद आ रहा एक धाकड़ IPO, 7 नवंबर से ओपन, GMP अभी से दिखा रहा ₹60 का फायदा

संक्षेप:

Pine Labs IPO: आईपीओ की पार्टी अभी खत्म नहीं हुई। लेंसकार्ट के आईपीओ के बंद होने के बाद फिनटेक कंपनी पाइन लैब्स का आईपीओ खुलेगा। कंपनी का आईपीओ 7 नवंबर को खुल जाएगा। इस आईपीओ के जरिए कंपनी 2080 करोड़ फ्रेश शेयर जारी करेगी।

Sat, 1 Nov 2025 04:31 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Pine Labs IPO: आईपीओ की पार्टी अभी खत्म नहीं हुई। लेंसकार्ट के आईपीओ के बंद होने के बाद फिनटेक कंपनी पाइन लैब्स का आईपीओ खुलेगा। कंपनी का आईपीओ 7 नवंबर को खुल जाएगा। इस आईपीओ के जरिए कंपनी 2080 करोड़ फ्रेश शेयर जारी करेगी। कंपनी के आईपीओ पर दांव लगाने की सोच रहे निवेशकों के लिए अच्छी बात यह है कि ग्रे मार्केट कंपनी की स्थिति काफी मजबूत है। अभी से 60 रुपये का फायदा दिखा रहा है। बता दें, लेंसकार्ट का आईपीओ 4 नवंबर को बंद हो रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कंपनी आईपीओ के जरिए

पिन लैब का आईपीओ 11 नवंबर को बंद होगा। कंपनी का आईपीओ एंकर निवेशकों के लिए 6 नवंबर को खुलेगा। कंपनी में मौजूदा निवेशक भी आईपीओ के जरिए शेयरों को बेचते नजर आएंगे। बता दें, ऑफर फार सेल के जरिए कंपनी 8.23 करोड़ शेयर जारी करेगी।

ये भी पढ़ें:मार्च से 162% चढ़ा चुका स्टॉक, शुक्रवार को 15% उछाल, इतनी खरीदारी की वजह क्या?

60 रुपये पहुंचा जीएमपी?

इंवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ 60 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। बता दें, अभी कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड घोषित नहीं हुआ है।

कौन-कौन बेच रहा है शेयर

ऑफर फार सेल के तहत पीक एक्सवी पार्टनर्स, लंदन आधारित Actis, पे पाल, मास्टरकार्ड एशिया, Sofina Ventures S.A, कंपनी के को-फाउंडर लोकवीर कपूर अपना शेयर बेच रहे हैं। इनके अलावा भी कई निवेशक अपने शेयरों को बेचते हुए नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें:एंकर निवेशकों से Lenskart ने जुटाए ₹3268 करोड़, GMP में उछाल

आईपीओ के पैसों का क्या करेगी कंपनी

फ्रेश इश्यू से जुटाए पैसों का उपयोग कंपनी कर्ज चुकाने के लिए, आईटी एसेट में इंवेस्टमेंट, क्लाउड इंफ्रा के लिए खर्च, टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट आदि में निवेश करेगी। इसके अलावा फंड सब्सिडियरी कंपनियों के लिए भी प्रयोग किया जाएगा।

कंपनी भारत के अलावा मलेशिया, यूएई, सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया, यूएस और अफ्रीका के कुछ हिस्सों में ऑपरेट करती है।

कितना बड़ा है इस कंपनी का कारोबार

30 जून 2025 तक के आंकड़ों के अनुसार कंपनी का वित्त वर्ष 2025 में ग्रॉस ट्रांजैक्शन वैल्यू 11.42 लाख करोड़ रुपये रहा है। इस दौरान कंपनी ने 5.68 बिलियन ट्रांजैक्शन किया है।

इस प्लेटफॉर्म को 9.88 लाख मर्चेंट्स, 716 कंज्यूमर ब्रांड्स और एंटरप्राइजेज के साथ-साथ 117 फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस प्रयोग करते हैं।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।