15% चढ़कर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा यह शेयर, आशीष कचोलिया के पास हैं 30 लाख से ज्यादा शेयर

लाइव हिन्दुस्तान
share

मुख्य बातें

  • एयरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज के शेयर सोमवार को रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए
  • कंपनी के शेयर BSE में इंट्राडे के दौरान 15% की तेजी के साथ 599.70 रुपये पर पहुंच गए हैं
  • दिग्गज निवेशक आशीष कचोलिया का एयरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज पर बड़ा दांव है

Ashish Kacholia
एयरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 157.85 रुपये है।

आयरन एंड स्टील प्रॉडक्ट्स इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी एयरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज के शेयरों में सोमवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। एयरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज के शेयर BSE में इंट्राडे के दौरान 15 पर्सेंट के उछाल के साथ 599.70 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयर सोमवार को अपने रिकॉर्ड हाई पर जा पहुंचे हैं। दिग्गज निवेशक आशीष कचोलिया का एयरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज पर बड़ा दांव है। कचोलिया के पास कंपनी के 30 लाख से ज्यादा शेयर हैं। एयरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज ने कैपेसिटी बढ़ाने समेत एक्सपैंशन प्लान्स पर विचार करने की घोषणा की है।

6 महीने में 100% से ज्यादा उछल गए हैं एयरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज के शेयर
एयरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज (Aeroflex Industries) के शेयरों में पिछले 6 महीने में 100 पर्सेंट से अधिक का उछाल आया है। एयरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज के शेयर 13 अप्रैल 2026 को 289.45 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 12 अक्टूबर 2026 को 599.70 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले 3 महीने में एयरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज के शेयरों में 40 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है।

52 हफ्ते के निचले स्तर से 260% से ज्यादा चढ़ गए कंपनी के शेयर
एयरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज (Aeroflex Industries) के शेयर अपने 52 हफ्तों के निचले स्तर से 260 पर्सेंट से ज्यादा उछल गए हैं। आयरन एंड स्टील प्रॉडक्ट्स इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी एयरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज के शेयर 23 जनवरी 2026 को 157.85 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 12 अक्टूबर 2026 को 599.70 रुपये पर पहुंच गए हैं। अगर पिछले एक साल की बात करें तो कंपनी के शेयरों में 240 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है।

एक्सपैंशन प्लान्स पर विचार करेगी कंपनी
एयरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज ने शनिवार 10 अक्टूबर 2026 को बताया है कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की 14 अक्टूबर 2026 को मीटिंग होगी, जिसमें बोर्ड कैपेसिटी बढ़ाने समेत एक्सपैंशन प्लान्स पर विचार करेगा। इसके अलावा, चेयर की परमिशन के साथ बोर्ड दूसरे बिजनेस पर भी विचार करेगा। चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में एयरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 72.4 पर्सेंट बढ़कर 145.4 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी का इबिट्डा सालाना आधार पर 116.4 पर्सेंट बढ़कर 33.5 करोड़ रुपये रहा है।

कचोलिया के पास एयरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज के 30 लाख से ज्यादा शेयर
दिग्गज इनवेस्टर आशीष कचोलिया के पास एयरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज (Aeroflex Industries) के 30,08,589 शेयर हैं। कंपनी में कचोलिया की हिस्सेदारी 2.27 पर्सेंट है। शेयरहोल्डिंग का यह डेटा जून 2026 तिमाही तक का है। कंपनी में रेजिडेंट इंडीविजुअल्स की 23.74 पर्सेंट हिस्सेदारी है। वहीं, फॉरेन पोर्टफोलियो इनवेस्टर्स के पास कंपनी में 3.6 पर्सेंट हिस्सेदारी है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।

पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग, ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा यह शेयर, आशीष कचोलिया के पास हैं 30 लाख से ज्यादा शेयर