
लिस्टिंग पर 35% का फायदा करा सकता है यह शेयर, 124 रुपये है शेयर का दाम
IPO में एक्कस लिमिटेड के शेयर का दाम 124 रुपये है। ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर 43 रुपये के प्रीमियम पर कारोबार कर रहे हैं। मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम के हिसाब से देखें तो एक्कस के शेयर 167 रुपये के करीब लिस्ट हो सकते हैं।
एक्कस लिमिटेड का आईपीओ दांव लगाने के लिए 3 दिसंबर से खुल रहा है। आईपीओ 5 दिसंबर तक ओपन रहेगा। एक्कस लिमिटेड का आईपीओ अभी ओपन भी नहीं हुआ है, लेकिन कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में दहाड़ रहे हैं। एक्कस लिमिटेड के शेयर ग्रे मार्केट में करीब 35 पर्सेंट के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) को देखते हुए निवेशक लिस्टिंग पर अच्छे फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। एक्कस लिमिटेड के पब्लिक इश्यू का टोटल साइज 921.81 करोड़ रुपये तक का है।
165 रुपये के ऊपर लिस्ट हो सकते हैं कंपनी के शेयर
एक्कस लिमिटेड के आईपीओ में कंपनी के शेयर का दाम 124 रुपये है। वहीं, ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर 43 रुपये के प्रीमियम के साथ कारोबार कर रहे हैं। मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम के हिसाब से देखें तो एक्कस लिमिटेड के शेयर 167 रुपये के करीब बाजार में लिस्ट हो सकते हैं। कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज दोनों प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगे। एक्कस लिमिटेड के शेयर बुधवार 10 दिसंबर को लिस्ट हो सकते हैं। कंपनी के आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट 8 दिसंबर को फाइनल हो सकता है।
अधिकतम 13 लॉट के लिए दांव लगा सकते हैं आम निवेशक
एक्कस लिमिटेड (Aequs Limited) के आईपीओ में आम निवेशक (रिटेल इनवेस्टर्स) कम से कम 1 लॉट और अधिकतम 13 लॉट के लिए दांव लगा सकते हैं। आईपीओ के एक लॉट में 120 शेयर हैं। आम निवेशकों को 1 लॉट के लिए 14,880 रुपये का निवेश करना होगा। अरविंद शिवपुत्रप्पा मेलिगेरी, एक्कस मैन्युफैक्चरिंग इनवेस्टमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड, मेलिगेरी प्राइवेट फैमिली फाउंडेशन और द मेलिगेरी फाउंडेशन, कंपनी के प्रमोटर्स हैं। आईपीओ से पहले कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 64.48 पर्सेंट है। एक्कस लिमिटेड की शुरुआत साल 2000 में हुई है। कंपनी एयरोस्पेस सेगमेंट में फुली वर्टिकली इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग कैपेबिलिटी ऑफर करती है। कंपनी के प्रॉडक्ट पोर्टफोलियो में इंजन सिस्टम्स, लैंडिंग सिस्टम्स, कॉर्गो एंड इंटीरियर्स, स्ट्रक्चर्स और असेंबलीज शामिल है।





