Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Aequitas Investment Founder Siddhartha Bhaiya died after cradiac arrest
13 साल में 3700% का रिटर्न देने वाले सिद्धार्थ भैया का निधन, ‘एक बेहतरीन फंड मैनेजर बहुत जल्दी चले गए’

13 साल में 3700% का रिटर्न देने वाले सिद्धार्थ भैया का निधन, ‘एक बेहतरीन फंड मैनेजर बहुत जल्दी चले गए’

संक्षेप:

Who was Siddhartha Bhaiya: शेयर बाजार में स्मॉलकैप मल्टीबैगर स्टॉक चुनने में माहिर रहे सिद्धार्थ भैया का दिल का दौरा पड़ने की वजह से निधन हो गया। सिद्धार्थ भैया निवेशकों के बीच एक चर्चित नाम थे।

Jan 02, 2026 04:44 pm ISTTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Who was Siddhartha Bhaiya: शेयर बाजार में स्मॉलकैप मल्टीबैगर स्टॉक चुनने में माहिर रहे सिद्धार्थ भैया का दिल का दौरा पड़ने की वजह से निधन हो गया। सिद्धार्थ भैया निवेशकों के बीच एक चर्चित नाम थे। उन्होंने अपने 7700 करोड़ रुपये के पीएमएस और AIF फर्म की इक्विटास के शुरुआती चरण में स्मॉलकैप मल्टीबैगर के जरिए 2800 प्रतिशत का शानदार रिटर्न दिया है। बता दें, उनका निधन 31 दिसंबर 2025 को न्यूजीलैंड में हुआ।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:8वां वेतन आयोग 1 जनवरी 2026 से लागू, कब मिलेगा एरियर का पैसा?

परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे थे सिद्धार्थ भैया

कंपनी की तरफ से जारी किया गए बयान में कहा गया है कि Aequitas Investment के फाउंडर और मैनेजिंग डायेक्टर सिद्धार्थ भैया का निधन 31 जनवरी 2025 को अचानक पड़े दिल के दौरे की वजह से न्यूजीलैंड में हुआ। वह अपने परिवार के साथ न्यूजीलैंड में छुट्टियां मना रहे थे। बता दें, 47 वर्षीय सिद्धार्थ भैया ने 2012 में Aequitas Investment की शुरुआत की थी। इससे पहले वो 7 साल निप्पन इंडिया म्यूचुअल फंड में फंड मैनेजर के तौर पर काम कर चुके थे।

सिद्धार्थ भैया स्मॉलकैप स्टॉक चुनने में कितने माहिर थे इसका अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं India Opportunities PMS Fund ने 33 प्रतिशत के सीएजीआर और 13 साल में 3700 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

ये भी पढ़ें:चर्चित कंपनी को मिला ₹10000 करोड़ का ऑर्डर, 52 वीक हाई पर भाव

बीते दो साल से लगातार कर रहे थे बिकवाली

सिद्धार्थ भैया बीते दो साल से बिकवाली कर रहे थे। PMS fund India Opportunities Fund का लेटेस्ट कैश रिपोर्ट सामने नहीं है। इकनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार 2025 के अधिकतम समय में यह फंड हाउस 80 प्रतिशत कैश पर बैठा था। इसके अलावा इनके फंड हाउस ने बीते साल दो और बड़े फैसले लिए थे। पहला गोल्ड ईटीएफ में निवेश करने का। वहीं, दूसरा भारतीय शेयर बाजार से हटकर इंटरनेशनल स्टॉक मार्केट में निवेश का फैसला हुआ था। बता दें, पिछले महीने ही एक बयान में उन्होंने कहा था कि मौजूदा समय में भारती शेयर बाजार में एक बुलबुला है।

निधन की खबर से निवेशक हुए दुखी

मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार आलोक जैन ने दुख जाहिर करते हुए कहा, “सिद्धार्थ भैया की खबर सुनकर काफी दुख हुआ है। एक बेहतरीन फंड मैनेजर बहुत जल्दी चले गए।” समीर अरोरा एक्स पर लिखते हैं, “सिद्धार्थ भैया से जुड़ी खबर देखकर गहरा दुख हुआ। हे भगवान!”

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।