Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़adani power q2 result profit falls 11 percent to 2953 crore rs share target price here
11% गिर गया अडानी की कंपनी का मुनाफा, ₹240 तक जा सकता है शेयर का भाव

11% गिर गया अडानी की कंपनी का मुनाफा, ₹240 तक जा सकता है शेयर का भाव

संक्षेप:

गौतम अडानी समूह की कंपनी- अडानी पावर ने सितंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। सितंबर तिमाही में अडानी पावर का परिचालन से राजस्व 13,457 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्तीय वर्ष की इसी तिमाही में दर्ज 13,339 करोड़ रुपये से अधिक है।

Thu, 30 Oct 2025 03:20 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Adani Power q2 result: गौतम अडानी समूह की कंपनी- अडानी पावर ने सितंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस तिमाही के दौरान अडानी समूह के मुनाफे में साल-दर-साल (YoY) 11 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 3,332 करोड़ रुपये की तुलना में 2,953 करोड़ रुपये रह गया। वहीं, सितंबर तिमाही में अडानी पावर का परिचालन से राजस्व 13,457 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्तीय वर्ष की इसी तिमाही में दर्ज 13,339 करोड़ रुपये से 0.9 प्रतिशत अधिक है। अडानी पावर ने वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही में ₹6001 करोड़ का एबिटा दर्ज किया जबकि पिछले वर्ष इसी तिमाही में यह ₹6000 करोड़ था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

क्या कहा कंपनी के सीईओ ने?

अडानी पावर लिमिटेड के सीईओ एस बी ख्यालिया ने कहा- मौसम के कारण मांग में उतार-चढ़ाव के बावजूद, अडानी पावर ने इस तिमाही में एक बार फिर मजबूत और स्थिर वित्तीय प्रदर्शन किया है, जो हमारी परिचालन दक्षता और प्रतिस्पर्धी लाभों को दिखाता है। हम शक्ति योजना के तहत 4.5 गीगावाट के नए दीर्घकालिक पीपीए हासिल करके बाजार में अपनी उपस्थिति का लगातार विस्तार कर रहे हैं। हमारी मजबूत वित्तीय स्थिति और लिक्विडिटी हमें 2031-32 तक 42 गीगावाट के अपने बढ़े हुए क्षमता विस्तार लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अच्छी स्थिति में रखती है। हमने पूरे 23.7 गीगावाट विस्तार के लिए उपकरण और भूमि के ऑर्डर की व्यवस्था पहले ही कर ली है, और परियोजना कार्यान्वयन तेजी से आगे बढ़ रहा है। हमें भारत के बिजली क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर गर्व है।

अडानी पावर के शेयर का परफॉर्मेंस

अडानी पावर के शेयर की बात करें तो गुरुवार को रेड जोन में था। अडानी पावर के शेयर मामूली गिरावट के साथ 165 रुपये के नीचे ट्रेड कर रहे थे। बता दें कि कंपनी ने 22 सितंबर, 2025 को 1:5 के अनुपात में शेयर विभाजन भी पूरा किया, जिसके तहत ₹10 अंकित मूल्य वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर को ₹2 अंकित मूल्य वाले पांच इक्विटी शेयरों में बदल दिया गया। इस विभाजन के बाद कंपनी द्वारा जारी किए गए इक्विटी शेयरों की कुल संख्या ₹10 अंकित मूल्य वाले 3,85,69,38,941 इक्विटी शेयरों से बढ़कर ₹2 अंकित मूल्य वाले 19,28,46,94,705 इक्विटी शेयर हो गई है। हाल ही में ब्रोकरेज सैमको सिक्योरिटीज ने दिवाली के लिए अपने चुनिंदा शेयरों में अडानी पावर लिमिटेड को चुना है। इस शेयर के लिए ब्रोकरेज ने 12 महीने का टारगेट प्राइस ₹240 तय किया है।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
दीपक कुमार, हिन्दुस्तान डिजिटल में बिजनेस की खबरें लिखते हैं। वह स्टॉक मार्केट, यूटिलिटी समेत बिजनेस सेक्शन से जुड़ी हर खबरों की ना सिर्फ समझ रखते हैं, बल्कि आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। दीपक की बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी जबरदस्त पकड़ है। उन्हें बेहतरीन काम की सराहना मिलती रही है और सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से सीवान (बिहार) के रहने वाले दीपक के पास करीब 11 साल का अनुभव है। करियर की बात करें तो अमर उजाला से शुरू हुआ सफर दैनिक भास्कर,आजतक, इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप होते हुए हिन्दुस्तान डिजिटल तक पहुंच चुका है। फिलहाल, वह हिन्दुस्तान डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं, पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए हिमाचल यूनिवर्सिटी चले गए। दीपक सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं। उन्हें नई-नई तकनीक से रूबरू होना अच्छा लगता है। खाली वक्त में फिल्में देखना या क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।