19% लुढ़का अडानी की कंपनी का मुनाफा, ₹135 पर शेयर, एक्सपर्ट को भरोसा- बढ़ेगा भाव

Jan 29, 2026 04:00 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

तिमाही में अडानी पावर का मुनाफा करीब 19 पर्सेंट कम हो या है। दिसंबर तिमाही में मुनाफा ₹2479 करोड़ रहा, जो पिछले वर्ष के ₹3057 करोड़ के आंकड़े से 19% कम है। कुछ दिन पहले कंपनी के शेयर को लेकर घरेलू ब्रोकरेज फर्म जेएम फाइनेंशियल ने 'बाय' रेटिंग दी थी।

19% लुढ़का अडानी की कंपनी का मुनाफा, ₹135 पर शेयर, एक्सपर्ट को भरोसा- बढ़ेगा भाव

Adani power result: अडानी समूह की कंपनी अडानी पावर ने दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस तिमाही में अडानी पावर का मुनाफा करीब 19 पर्सेंट कम हो या है। दिसंबर तिमाही में मुनाफा ₹2479 करोड़ रहा, जो पिछले वर्ष के ₹3057 करोड़ के आंकड़े से 19% कम है। इसके अलावा, तिमाही राजस्व में 8.9% की गिरावट दर्ज की गई और यह पिछले वर्ष की इसी तिमाही के ₹13,671 करोड़ से घटकर ₹12,451 करोड़ रह गया। मानसून के जल्दी आने और लंबे समय तक रहने के कारण मांग में आए व्यवधान के बावजूद, कंपनी की बिजली बिक्री की मात्रा 23.6 अरब यूनिट (बीयू) रही। पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में यह आंकड़ा 23.3 अरब यूनिट था। इस तिमाही के दौरान कंपनी को असम की बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) से 3,200 मेगावाट का नया दीर्घकालिक बिजली खरीद समझौता (पीपीए) हासिल हुआ है।

कंपनी के सीईओ ने क्या कहा?

अडानी पावर लिमिटेड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एस बी ख्यालिया ने कहा- हम अपनी आगामी क्षमताओं के लिए तेजी से लॉन्ग टर्म बिजली खरीद समझौते सुरक्षित कर रहे हैं। हमारी 23.7 गीगावाट की विस्तार योजना का लगभग आधा हिस्सा पहले ही राज्य डिस्कॉम के साथ पीपीए के तहत जुड़ चुका है। हमारी परियोजना को लागू करने की प्रक्रिया भी बेहद शानदार रही है और हम अपने लक्ष्यों को समय पर या उससे पहले हासिल कर रहे हैं।

अडानी पावर के शेयर का हाल

सप्ताह के चौथे दिन गुरुवार को अडानी पावर के शेयर बिकवाली मोड में थे। ट्रेडिंग के दौरान शेयर की कीमत 132 रुपये के स्तर पर थी। हालांकि, कुछ दिन पहले शेयर को लेकर घरेलू ब्रोकरेज फर्म जेएम फाइनेंशियल ने 'बाय' रेटिंग दी थी। मतलब ये हुआ कि ब्रोकरेज ने निवेशकों से शेयर खरीदने की सलाह दी। इसके साथ ही प्रति शेयर 178 रुपये का टारगेट प्राइस निर्धारित किया है। इसका मतलब है कि मौजूदा कीमत से शेयर में 20% से ज्यादा की संभावित वृद्धि हो सकती है। शेयर के 52 वीक हाई और लो की बात करें तो क्रमश: 182.75 रुपये और 93.23 रुपये है।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,
;;;