अडानी पावर को बिहार मिला 2400 MW का ग्रीनफील्ड थर्मल पॉवर प्लांट ठेका, शेयरों में तेजी

अडानी पावर को बिहार मिला 2400 MW का ग्रीनफील्ड थर्मल पॉवर प्लांट ठेका, शेयरों में तेजी

संक्षेप:

Adani Power Share Price: अडानी पावर को बिहार के भागलपुर जिले के पीरपैंती में तीन अरब डॉलर के निवेश से 2,400 मेगावाट क्षमता का ग्रीनफील्ड थर्मल पावर प्लांट स्थापित करने का ठेका मिला है।

Aug 29, 2025 11:58 am ISTTarun Pratap Singh भाषा
share

Adani Power Share Price: अडानी पावर को बिहार के भागलपुर जिले के पीरपैंती में तीन अरब डॉलर के निवेश से 2,400 मेगावाट क्षमता का ग्रीनफील्ड थर्मल पॉवर प्लांट स्थापित करने का ठेका मिला है। अडानी पावर ने शुक्रवार को बयान कहा कि उसे बिहार राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी लिमिटेड (बीएसपीजीसीएल) से 25 साल की लॉन्ग टर्म के लिए बिजली खरीद के लिए ठेका मिला है। वह पीरपैंती में स्थापित किए जाने वाले 2,400 मेगावाट (800 मेगावाट x 3) ग्रीनफील्ड अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल प्लांट से इसकी आपूर्ति करेगा। अब दोनों के बीच एक सिग्नेचर किया जाएगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

शेयरों में उछाल

बीएसई में कंपनी के शेयर आज 598 रुपये के लेवल पर खुला था। दिन में कंपनी का शेयर 600.75 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया था। हालांकि, इसके बाद कंपनी के शेयरों में नरमी भी देखने को मिली है।

read moreये भी पढ़ें:
145 रुपये पर लिस्ट हुआ IPO, निवेशकों को पहले दिन ही 16% तक का फायदा

इन 2 कंपनियों से मिला है काम

बिहार स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड (बीएसपीजीसीएल) ने राज्य की दो बिजली कंपनियों नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (एनबीपीडीसीएल) और साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (एसबीपीडीसीएल) की ओर से अडानी पावर को यह ठेका दिया है।

अडानी पावर के सीईओ एस.बी.ख्यालिया ने कहा, “बिहार में हमारी आगामी अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल, उच्च दक्षता वाली पीरपैंती परियोजना के साथ हम ऑपरेटिंग स्टैंडर्ड एवं स्थिरता में नए मानक स्थापित कर रहे हैं।”

read moreये भी पढ़ें:
इस कंपनी ने स्टॉक स्प्लिट के फैसले पर लगाई रोक, कीमत 150 रुपये से कम

इससे पहले, बीएसपीजीसीएल द्वारा बोली प्रक्रिया में अडानी पावर 6.075 रुपये प्रति किलोवाट घंटा की न्यूनतम आपूर्ति कीमत की पेशकश करके विजेता बनकर उभरी थी।

3 अरब डॉलर को होगा निवेश

कंपनी इस संयंत्र और संबंधित बुनियादी ढांचे की स्थापना में तीन अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश करेगी। इस प्रोजेक्ट से निर्माण चरण के दौरान 10,000 से 12,000 कर्मियों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलने की उम्मीद है। साथ ही ऑपरेशन के दौरान 3,000 लोगों को रोजगार मिलेगा।

(लाइव हिन्दुस्तान के इनपुट के साथ)

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।