एक डील से रॉकेट बना अडानी का यह शेयर, 4 ब्रोकरेज ने कहा- मुनाफे के लिए खरीदो

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • बुधवार को अडानी पोर्ट्स के शेयर डिमांड में थे
  • विदेशी ब्रोकरेज Jefferies ने शेयर के लिए ₹2160 का टारगेट प्राइस तय किया है
  • नोमुरा ने भी ₹2,080 के टारगेट प्राइस के साथ अपनी 'Buy' रेटिंग बनाए रखी है
adani group

Adani Ports share target price: गौतम अडानी समूह की कंपनी-अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकॉनमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) और स्विट्जरलैंड के MSC ग्रुप की एक डील के बाद बुधवार को अडानी पोर्ट्स के शेयर डिमांड में थे। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन अडानी पोर्ट्स के शेयर पर निवेशक टूट पड़े और इसका भाव करीब 5 फीसदी चढ़ गया। इंट्रा-डे में अडानी पोर्ट्स के शेयर 1,810.20 रुपये की पिछली क्लोजिंग के मुकाबले 1,881.10 रुपये तक पहुंच गए। यह शेयर के 52 हफ्ते का हाई भी है। वहीं, शेयर की क्लोजिंग 2.10% बढ़त के साथ 1848.15 रुपये पर हुई। अडानी ग्रुप की इस कंपनी के शेयर को लेकर एक्सपर्ट भी बुलिश नजर आ रहे हैं।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

विदेशी ब्रोकरेज Jefferies ने शेयर के लिए ₹2160 का टारगेट प्राइस तय किया है। इसके साथ ही 'Buy' रेटिंग बनाए रखी है, जिसका मतलब है कि पिछले क्लोजिंग प्राइस से इसमें 19% से अधिक बढ़त की गुंजाइश है। ब्रोकरेज का कहना है कि इस डील की अनुमानित वैल्यूएशन लगभग 19 गुना EV/EBITDA है और उनका मानना ​​है कि इससे पोर्ट के लिए लंबे समय तक कार्गो की संभावनाएं बेहतर होंगी। अडानी पोर्ट्स की बैलेंस शीट और मजबूत होगी। इसके अलावा, कंपनी FY31 तक नेट कैश पॉजिटिव हो सकती है। नोमुरा ने भी ₹2,080 के टारगेट प्राइस के साथ अपनी 'Buy' रेटिंग बनाए रखी है।

इस बीच, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने अपनी 'बाय' रेटिंग को दोहराया और 2,050 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया। ब्रोकरेज ने कहा कि MSC के साथ साझेदारी कंपनी की लंबी अवधि की ग्रोथ की संभावनाओं को मजबूत करती है जबकि कमाई की स्थिति भी मजबूत बनी हुई है। एक अन्य ब्रोकरेज प्रभुदास लीलाधर ने भी शेयर को खरीदने की सलाह दी है। ब्रोकरेज का अनुमान है कि शेयर 2123 रुपये तक जा सकता है।

डील की डिटेल

अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकॉनमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) और मेडिटेरेनियन शिपिंग कंपनी (एमएससी) समूह की टर्मिनल इकाई टर्मिनल इन्वेस्टमेंट लिमिटेड (टीआईएल) ने एक पक्के समझौते की घोषणा की। इसके तहत टीआईएल अडानी विझिंजम पोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (एवीपीपीएल) में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगी।

इस सौदे का कुल मूल्य 1.4 अरब डॉलर है। मेडिटेरेनियन शिपिंग कंपनी (एमएससी) यह हिस्सेदारी अपनी सब्सिडयरीी कंपनी टर्मिनल इन्वेस्टमेंट लिमिटेड (टीआईएल) के माध्यम से खरीदेगी। समझौते के तहत टीआईएल 1.39 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक का निवेश करेगी, जो 2.85 अरब अमेरिकी डॉलर के कुल सौदे मूल्य में उसकी 49 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है। यह इस क्षेत्र में अब तक का सबसे बड़ा प्रत्यक्ष विदेशी निजी निवेश है। इससे विझिंजम बंदरगाह हिंद महासागर क्षेत्र में एक प्रमुख 'ट्रांसशिपमेंट' केंद्र के रूप में अपनी स्थिति और मजबूत करेगा।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़एक डील से रॉकेट बना अडानी का यह शेयर, 4 ब्रोकरेज ने कहा- मुनाफे के लिए खरीदो