अडानी ग्रुप गुजरात के कच्छ में करेगा ₹1.5 लाख करोड़ का निवेश
अडानी समूह अगले पांच साल में गुजरात के कच्छ में 1.5 लाख करोड़ रुपये निवेश करने की योजना बना रहा है। यह पोर्ट्स से लेकर माइनिंग तक के अपने कारोबार वाले इस समूह ने अपने होम स्टेट गुजरात में निवेश बढ़ाने का फैसला किया है।
अडानी समूह अगले पांच साल में गुजरात के कच्छ में 1.5 लाख करोड़ रुपये निवेश करने की योजना बना रहा है। यह पोर्ट्स से लेकर माइनिंग तक के अपने कारोबार वाले इस समूह ने अपने होम स्टेट गुजरात में निवेश बढ़ाने का फैसला किया है।
अडानी पोर्ट्स एंड एसईजेड लिमिटेड के प्रबंध निदेशक करण अडानी ने रविवार को राजकोट में हुए वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस में कहा, "हम अपनी खवड़ा परियोजना पूरी करके 2030 तक 37 गीगावॉट की पूरी क्षमता चालू कर देंगे, और साथ ही मुंद्रा में अपनी बंदरगाह क्षमता को भी अगले 10 साल में दोगुना कर देंगे।"
करण अडानी ने आगे कहा, "ऐसे समय में जब वैश्विक अर्थव्यवस्था अनिश्चितता और बंटवारे का सामना कर रही है, भारत एक उम्मीद की किरण बनकर उभर रहा है। यहां करीब 8% की वृद्धि हो रही है, विनिर्माण आधार बढ़ रहा है और देश 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था और दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर आत्मविश्वास से बढ़ रहा है।"
देश की जीडीपी में 8% से अधिक का योगदान
उनके अनुसार, गुजरात भारत के सबसे अधिक औद्योगिक रूप से विकसित और जुड़े राज्यों में से एक है। यह देश की जीडीपी में 8% से अधिक का योगदान देता है, औद्योगिक उत्पादन में 17% हिस्सेदारी रखता है, देश का 40% कार्गो अपने बंदरगाहों से संभालता है और रिन्यूबल एनर्जी में अग्रणी है। गुजरात के भीतर, कच्छ परिवर्तन का एक शक्तिशाली प्रतीक है - एक बार दूरस्थ और चुनौतीपूर्ण माना जाने वाला यह क्षेत्र अब भारत के सबसे रणनीतिक औद्योगिक, लॉजिस्टिक्स और ऊर्जा केंद्रों में से एक बन गया है।
करण अडानी ने कहा, "जैसे भारत विकसित भारत 2047 की ओर बढ़ रहा है, गुजरात इस राष्ट्रीय परिवर्तन का आधारस्तंभ बना रहेगा। अडानी समूह एक मजबूत, आत्मनिर्भर और वैश्विक सम्मान वाले भारत के निर्माण में एक विश्वसनीय साझीदार बने रहने के लिए गहराई से प्रतिबद्ध है।"

लेखक के बारे में
Drigraj Madheshiaदृगराज मद्धेशिया:-लाइव हिन्दुस्तान में पिछले 6 साल से बिजनेस टीम का अहम हिस्सा हैं। दृगराज को पत्रकारिता में 21 वर्षों का लंबा अनुभव है। इन्होंने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी स्पेशल खबरों से खास पहचान बनाई है। शेयर मार्केट, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी पर विशेष पकड़। मैथ्स से ग्रेजुएट, मास कम्युनिकेशन और कंप्यूटर साइंस में पीजी डिप्लोमा। दृगराज, रिसर्च और एनॉलिस के जरिए मार्केट डेटा को आसान भाषा में 'कुछ अलग' पाठकों तक पहुंचाते हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले साढ़े सात साल तक हिन्दुस्तान अखबार में बतौर सीनियर रिपोर्टर काम किया। इसके अलावा सहारा समय, दैनिक जागरण, न्यूज नेशन में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
और पढ़ें



