Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़adani group target total debt level at 1 lakh cr rs on its books by 2030 detail is here
कर्ज के कंट्रोल पर अडानी समूह का फोकस, 1 लाख करोड़ रुपये तक का है टारगेट

कर्ज के कंट्रोल पर अडानी समूह का फोकस, 1 लाख करोड़ रुपये तक का है टारगेट

संक्षेप:

गौतम अडानी समूह का अब कर्ज कम करने पर फोकस है। समूह ने बताया कि उसने साल 2030 तक अपने बही-खाते पर कुल ऋण एक लाख करोड़ रुपये तक रखने का लक्ष्य तय किया है। सूत्रों के अनुसार, अडानी समूह पर कुल 2.6 लाख करोड़ रुपये का ऋण है।

Nov 29, 2025 07:34 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

गौतम अडानी समूह का अब कर्ज कम करने पर फोकस है। समूह ने बताया कि उसने साल 2030 तक अपने बही-खाते पर कुल ऋण एक लाख करोड़ रुपये तक रखने का लक्ष्य तय किया है। अडानी समूह के मुख्य वित्त अधिकारी जुगेशिन्दर (रॉबी) सिंह ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ऐसा साल 2030 तक हो जाना चाहिए। कुछ चीजें हैं, जिन्हें कंपनी को सुलझाना है, जिन पर वह अपने बैंकिंग साझेदारों के साथ काम करेगी। सूत्रों के अनुसार, अडानी समूह पर कुल 2.6 लाख करोड़ रुपये का ऋण है। समूह की कंपनियों का सालाना परिचालन लाभ 90,000 करोड़ रुपये और 60,000 करोड़ रुपये की नकदी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या है समूह की योजना?

जुगेशिन्दर सिंह ने कहा, ''मुझे लगता है कि जोखिम के लिहाज से हम ऐसी स्थिति में रहना चाहते हैं कि हमारी वृद्धि योजना हमें किसी भी पूंजी तक पहुंचने पर निर्भर न करे। इसका मतलब यह नहीं कि हम पूंजी नहीं लेंगे। इसका सिर्फ यह मतलब है कि जब हम अपनी योजना बनाते हैं, तो अपनी योजना के पैमाने के कारण, लगभग अनुमानित रूप से हम अगले छह वर्षों में हर साल डेढ़ लाख करोड़ रुपये की नई संपत्तियों में निवेश करेंगे।''

सहारा समूह की संपतियों के अधिग्रहण पर क्या बोले

संकटग्रस्त सहारा समूह की संपत्तियों के बारे में उन्होंने कहा, ''हम किसी भी मुकदमे में बहुत कम शामिल हैं, हम नहीं होंगे, लेकिन हम इसमें बहुत रुचि रखते हैं। कुछ संपत्तियां विशेष रूप से तैयार की गई हैं और रियल एस्टेट की प्रकृति की हैं। ये हमारे लिए ठीक होंगी।'' बता दें कि सहारा समूह की संपत्तियां अडानी समूह को बेचने का प्रस्ताव है। हालांकि सिंह ने कहा कि अडानी समूह को कुछ रास्ते ढूंढने होंगे, क्योंकि ये संपत्तियां मुकदमेबाजी में शामिल हैं।

अडानी एंटरप्राइजेज का राइट इश्यू

हाल ही में अडानी समूह की मुख्य कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने भारत के सबसे बड़े राइट इश्यू में से एक को सब्सक्रिप्शन के लिए खोला। इसमें एक शेयर की कीमत 1,800 रुपये रखी गई है, जो मंजूरी तारीख के भाव से करीब 24 प्रतिशत कम है। कंपनी के राइट इश्यू दस्तावेज के अनुसार पूरी तरह भरने पर इश्यू का कुल आकार 24,930.30 करोड़ रुपये होगा। इसमें 13.85 करोड़ से अधिक नए शेयर जारी किए जाएंगे। इश्यू 10 दिसंबर को बंद होगा।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
दीपक कुमार, हिन्दुस्तान डिजिटल में बिजनेस की खबरें लिखते हैं। वह स्टॉक मार्केट, यूटिलिटी समेत बिजनेस सेक्शन से जुड़ी हर खबरों की ना सिर्फ समझ रखते हैं, बल्कि आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। दीपक की बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी जबरदस्त पकड़ है। उन्हें बेहतरीन काम की सराहना मिलती रही है और सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से सीवान (बिहार) के रहने वाले दीपक के पास करीब 11 साल का अनुभव है। करियर की बात करें तो अमर उजाला से शुरू हुआ सफर दैनिक भास्कर,आजतक, इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप होते हुए हिन्दुस्तान डिजिटल तक पहुंच चुका है। फिलहाल, वह हिन्दुस्तान डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं, पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए हिमाचल यूनिवर्सिटी चले गए। दीपक सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं। उन्हें नई-नई तकनीक से रूबरू होना अच्छा लगता है। खाली वक्त में फिल्में देखना या क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।