Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Adani Group stocks drop ports green and Entannerprises down up to 10 percent after US SECann seeks for summon
अडानी ग्रुप के शेयरों में भूचाल, डायरेक्ट समन भेजने की योजना से निवेशक अलर्ट

अडानी ग्रुप के शेयरों में भूचाल, डायरेक्ट समन भेजने की योजना से निवेशक अलर्ट

संक्षेप:

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को अडानी ग्रीन, अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी एनर्जी और अडानी पोर्ट्स सहित कई अडानी ग्रुप कंपनियों के शेयर 15% तक गिर गए हैं।

Jan 23, 2026 03:05 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अमेरिका के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन की ओर से डायरेक्ट गौतम अडानी और उनके भतीजे सागर अडानी को समन भेजने की योजना की खबर के बाद अडानी समूह के शेयरों में बड़ी गिरावट आई है। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को अडानी ग्रीन, अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी एनर्जी और अडानी पोर्ट्स सहित अडानी ग्रुप की कई कंपनियों के शेयर 15% तक गिर गए हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या है मामला?

दरअसल, US सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन ने गौतम अडानी और सागर अडानी को सीधे ईमेल से समन भेजने के लिए US कोर्ट से मंजूरी मांगी है। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक US सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन यानी SEC ने कोर्ट को बताया कि आधिकारिक चैनलों के माध्यम से समन देने के उसके पहले के प्रयास विफल रहे। कोर्ट में दी गई जानकारी के मुताबिक भारत ने ऐसे दो अनुरोधों को अस्वीकार कर दिया था।

अमेरिकी निवेशकों को गुमराह करने के आरोप

SEC ने कोर्ट को बताया कि उसे मौजूदा प्रक्रियाओं का इस्तेमाल करके सर्विस पूरी होने की उम्मीद नहीं है और इसलिए उसने दोनों एग्जीक्यूटिव्स- गौतम अडानी और सागर अडानी को इलेक्ट्रॉनिक रूप से समन भेजने की इजाजत मांगी है। US सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन ने एग्जीक्यूटिव्स पर कंपनी की एंटी-करप्शन पॉलिसी के बारे में गलत खुलासे करके अमेरिकी निवेशकों को गुमराह करने का भी आरोप लगाया है। हालांकि, अडानी ग्रुप ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए खारिज कर दिया है और कहा है कि वह अपनी स्थिति का बचाव करने के लिए सभी कानूनी कदम उठाएगा।

2024 में आया था मामला

US सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन नवंबर 2024 में सार्वजनिक किए गए एक आरोप पत्र में दावा किया गया है कि अडानी ग्रुप के अधिकारी भारतीय अधिकारियों को रिश्वत देने की एक कथित योजना का हिस्सा थे, ताकि अडानी ग्रीन एनर्जी द्वारा उत्पादित बिजली के लिए पावर परचेज एग्रीमेंट हासिल किए जा सकें। यह मामला 265 मिलियन डॉलर का है।

किस शेयर का क्या हाल?

अडानी पोर्ट्स शेयर : 8% से ज्यादा गिरावट, इंट्रा-डे लो 1297 रुपये

अडानी ग्रीन एनर्जी:करीब 15 पर्सेंट गिरावट, इंट्रा-डे लो 768 रुपये है।

अडानी पावर: 6 पर्सेंट से ज्यादा गिरावट, इंट्रा-डे लो 128 रुपये है।

अडानी एंटरप्राइजेज: करीब 10 पर्सेंट गिरावट, 1878 रुपये इंट्रा-डे लो है।

अडानी टोटल गैस: करीब 7 पर्सेंट गिरावट, 507 रुपये इंट्रा-डे लोहै।

अडानी एनर्जी सॉल्यूशन: करीब 12 पर्सेंट गिरावट, 810 रुपये इंट्रा-डे लो है।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
दीपक कुमार, हिन्दुस्तान डिजिटल में बिजनेस की खबरें लिखते हैं। वह स्टॉक मार्केट, यूटिलिटी समेत बिजनेस सेक्शन से जुड़ी हर खबरों की ना सिर्फ समझ रखते हैं, बल्कि आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। दीपक की बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी जबरदस्त पकड़ है। उन्हें बेहतरीन काम की सराहना मिलती रही है और सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से सीवान (बिहार) के रहने वाले दीपक के पास करीब 11 साल का अनुभव है। करियर की बात करें तो अमर उजाला से शुरू हुआ सफर दैनिक भास्कर,आजतक, इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप होते हुए हिन्दुस्तान डिजिटल तक पहुंच चुका है। फिलहाल, वह हिन्दुस्तान डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं, पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए हिमाचल यूनिवर्सिटी चले गए। दीपक सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं। उन्हें नई-नई तकनीक से रूबरू होना अच्छा लगता है। खाली वक्त में फिल्में देखना या क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।