विलय होगी अडानी ग्रुप की यह कंपनी, NCLT की मंजूरी, अब ₹65 पर आया शेयर

Feb 10, 2026 11:39 am ISTVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share

NCLT ने कहा कि यह मर्जर ऑपरेशनल एफिशिएंसी बढ़ाएगा, संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल होगा और किसी भी पक्ष के हितों को नुकसान नहीं पहुंचेगा। यह मर्जर 1 अप्रैल 2024 से प्रभावी माना जाएगा।

विलय होगी अडानी ग्रुप की यह कंपनी, NCLT की मंजूरी, अब ₹65 पर आया शेयर

Adani Group Stock: सांघी इंडस्ट्रीज के शेयर आज मंगलवार को कारोबार के दौरान फोकस में हैं। कंपनी के शेयर आज मामूली गिरावट के साथ 64.35 रुपये पर आ गए थे। दरअसल, अडानी ग्रुप की कंपनी अंबुजा सीमेंट्स को बड़ी राहत मिली है। नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) की अहमदाबाद बेंच ने अंबुजा सीमेंट्स और उसकी सब्सिडियरी सांघी इंडस्ट्रीज के मर्जर को मंजूरी दे दी है। 9 फरवरी 2026 को एक्सचेंज को दी गई जानकारी में कंपनी ने बताया कि ट्रिब्यूनल ने इस स्कीम को शेयरहोल्डर्स, क्रेडिटर्स और पब्लिक इंटरेस्ट—तीनों के लिहाज से सही ठहराया है। NCLT ने कहा कि यह मर्जर ऑपरेशनल एफिशिएंसी बढ़ाएगा, संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल होगा और किसी भी पक्ष के हितों को नुकसान नहीं पहुंचेगा। यह मर्जर 1 अप्रैल 2024 से प्रभावी माना जाएगा।

क्या है डिटेल

दरअसल, अंबुजा सीमेंट्स ने दिसंबर 2023 में सांघी इंडस्ट्रीज का अधिग्रहण किया था, जिसकी एंटरप्राइज वैल्यू करीब ₹5,185 करोड़ थी। इस डील को पूरी तरह कंपनी के इंटरनल एक्रूअल्स से फंड किया गया था और अंबुजा के पास सांघी में 54.51% हिस्सेदारी है। इसके बाद दिसंबर 2024 में अंबुजा ने बड़ा कदम उठाते हुए अपनी दो सब्सिडियरी कंपनियों (सांघी इंडस्ट्रीज और पेन्ना सीमेंट इंडस्ट्रीज) को खुद में मर्ज करने का ऐलान किया।

निवेशकों को क्या मिलेगा

मर्जर स्कीम के तहत सांघी इंडस्ट्रीज के शेयरधारकों को हर 100 शेयर (₹10 फेस वैल्यू) के बदले अंबुजा सीमेंट्स के 12 इक्विटी शेयर (₹2 फेस वैल्यू) मिलेंगे। कंपनी का कहना है कि यह रेशियो वैल्यूएशन एक्सपर्ट्स की सिफारिश पर तय किया गया है और बोर्ड ने इसे मंजूरी दी है। इस मर्जर के बाद अंबुजा सीमेंट्स की मैन्युफैक्चरिंग क्षमता और मार्केट पहुंच मजबूत होगी, जिससे कंपनी भारतीय सीमेंट सेक्टर में अपनी स्थिति और पुख्ता कर सकेगी।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak

वर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,