Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Adani Group signs strategic design and construction pact with Bondada Engineering share jump
अडानी समूह ने की इस कंपनी के साथ बड़ी डील, शेयर खरीदने की लूट, एनर्जी सेक्टर में बड़ा दांव

अडानी समूह ने की इस कंपनी के साथ बड़ी डील, शेयर खरीदने की लूट, एनर्जी सेक्टर में बड़ा दांव

संक्षेप:

अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के शेयर बुधवार कारोबार के दौरान 0.43% गिरकर ₹1,073 पर कारोबार कर रहे थे। वहीं, बॉन्डाडा इंजीनियरिंग के शेयर 1.15% बढ़कर ₹417.75 पर ट्रेड हो रहे थे।

Nov 19, 2025 05:59 pm ISTVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अडानी समूह ने बॉन्डाडा इंजीनियरिंग लिमिटेड के साथ एक दीर्घकालिक रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है, जिसका उद्देश्य देश में बड़े पैमाने पर नवीकरणीय ऊर्जा अवसंरचना का विकास करना है। कंपनी ने यह जानकारी बुधवार को स्टॉक एक्सचेंजों को भेजे गए एक बयान में दी। अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के शेयर बुधवार कारोबार के दौरान 0.43% गिरकर ₹1,073 पर कारोबार कर रहे थे। वहीं, बॉन्डाडा इंजीनियरिंग के शेयर 1.15% बढ़कर ₹417.75 पर ट्रेड हो रहे थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सोलर प्रोजेक्ट्स के लिए रणनीतिक गठजोड़

बॉन्डाडा इंजीनियरिंग ने बताया कि उसने अदाणी समूह के साथ एक 'रणनीतिक गठजोड़' पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत वह आने वाले नवीकरणीय ऊर्जा प्रोजेक्ट्स के लिए रणनीतिक डिज़ाइन और निर्माण सहयोगी के रूप में कार्य करेगा। यह समझौता 18 नवंबर 2025 को अहमदाबाद के शांतिग्राम स्थित अडानी कॉर्पोरेट ऑफिस में आयोजित एक समारोह में सम्पन्न हुआ। समझौते पर अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ विनीट जैन, और बॉन्डाडा इंजीनियरिंग के चेयरमैन एवं एमडी डॉ. बॉन्डाडा राघवेन्द्र राव ने हस्ताक्षर किए।

650 MW का सोलर विकास कार्य

पांच वर्षीय रणनीतिक फ्रेमवर्क के प्रथम चरण के तहत, AGEL ने बॉन्डाडा इंजीनियरिंग को 650 मेगावाट (MW) के सोलर डेवलपमेंट का बड़ा ऑर्डर सौंपा है। यह प्रोजेक्ट गुजरात के कच्छ जिले के खवड़ा क्षेत्र में अदाणी समूह की विशाल नवीकरणीय ऊर्जा योजनाओं का हिस्सा है। खवड़ा में अडानी समूह दुनिया का सबसे बड़ा नवीकरणीय ऊर्जा पार्क बनाने की दिशा में काम कर रहा है, जिसकी कुल नियोजित क्षमता 30 गीगावाट (GW) है।

बॉन्डाडा इंजीनियरिंग की बड़ी उपलब्धियां

हैदराबाद स्थित बॉन्डाडा इंजीनियरिंग ने हाल ही में 1 GW सोलर क्षमता का सफल कमीशनिंग हासिल किया है। कंपनी के पास वर्तमान में 1.8 GW सोलर प्रोजेक्ट्स निर्माणाधीन, 2.5 GW ऑर्डर्स पाइपलाइन में और 2 GW स्वतंत्र विद्युत उत्पादक (IPP) प्रोजेक्ट्स आंध्र प्रदेश में विकसित किए जा रहे हैं। कंपनी ने इस साझेदारी को अपने 'मजबूत विकास पथ और नवीकरणीय ऊर्जा समाधान में बढ़ती पहचान' का प्रमाण बताया है। बॉन्डाडा का कहना है कि यह सहयोग भारत के राष्ट्रीय नवीकरणीय ऊर्जा लक्ष्यों को प्राप्त करने में इसकी भूमिका को और मजबूत करेगा। बता दें कि यह साझेदारी अडानी समूह की ग्रीन एनर्जी यात्रा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है और बॉन्डाडा इंजीनियरिंग के लिए विकास के नए अवसरों का द्वार खोलती है।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak
वर्षा पाठक बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर करीब 2 साल से हिन्दुस्तान डिजिटल से जुड़ी हुई हैं। मूल रूप से मधुबनी (बिहार) की रहने वाली वर्षा लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें बिजनेस सेक्शन के अलग-अलग जॉनर की खबरों की समझ है। इसमें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी आदि शामिल हैं। करीब 7 साल से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय वर्षा ने यहां से पहले दैनिक भास्कर और नेटवर्क 18 में बतौर कंटेंट राइटर काम किया है। उन्हें रिपोर्टिंग का भी अनुभव है। करियर की छोटी अवधि में ही वर्षा के काम की ना सिर्फ सराहना हुई है बल्कि सम्मानित भी किया गया है। वर्षा ने जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में डिप्लोमा की डिग्री ली। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।