60 रुपये तक आ गया अडानी का यह शेयर, एक खबर से निवेशकों में मचा हड़कंप
अडानी समूह की सीमेंट कंपनी सांघी इंडस्ट्रीज के शेयर बिखर गए। इस शेयर की पिछली क्लोजिंग 63.87 रुपये थी तो शुक्रवार को शेयर 60 रुपये के निचले स्तर तक आ गया। यह गिरावट अडानी समूह से जुड़ी एक खबर की वजह से आई है।

Sanghi industries share: वैसे तो बीते शुक्रवार को गौतम अडानी समूह की कंपनियों के शेयर बुरी तरह क्रैश हुए। इसमें भी समूह का एक शेयर 60 रुपये के निचले स्तर तक आ गया। बता दें कि अमेरिकी प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग (एसईसी) के कथित धोखाधड़ी और 26.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर के रिश्वत मामले में गौतम अडानी और सागर अडानी को समन जारी करने के लिए अदालत से मंजूरी मांगने की खबरों के बाद समूह की कंपनियों के शेयर बिखर गए। इसमें से एक शेयर सीमेंट कारोबार से जुड़ी कंपनी सांघी इंडस्ट्रीज है।
शेयर का परफॉर्मेंस
सांघी इंडस्ट्रीज के शेयर की पिछली क्लोजिंग 63.87 रुपये थी। इसके मुकाबले शुक्रवार को शेयर 60 रुपये के निचले स्तर तक आ गया। इस शेयर की क्लोजिंग 63.87 रुपये पर हुई। एक दिन पहले के मुकाबले शेयर 5.40% टूटकर बंद हो गया। शेयर के 52 हफ्ते का हाई 71.80 रुपये और 52 हफ्ते का लो 50.10 रुपये है।
गिरावट की वजह
खबरों के मुताबिक, अमेरिकी एसईसी ने न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन स्थित एक अदालत में गौतम अडानी और सागर अडानी को ईमेल के माध्यम से नोटिस भेजने की अनुमति मांगी है। इसी खबर के बाद शेयर में गिरावट आई है। सांघी इंडस्ट्रीज के शेयरहोल्डिंग पैटर्न की बात करें तो प्रमोटर के पास 75 फीसदी हिस्सेदारी है। वहीं, पब्लिक शेयरहोल्डिंग 25 फीसदी की है। सांघी का प्रमोटर अंबुजा सीमेंट्स है, जो अडानी समूह की कंपनी है।
29 जनवरी को अहम बैठक
बीते दिनों सीमेंट कंपनी सांघी इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने स्टॉक एक्सचेंजों को सूचित किया है कि कंपनी का बोर्ड मीटिंग 29 जनवरी 2026 को आयोजित होगी, जिसमें 31 दिसंबर 2025 को समाप्त तिमाही और नौ महीनों के लिए ऑडिटेड वित्तीय नतीजों पर विचार और मंजूरी दी जाएगी। इसके साथ ही कंपनी नतीजों पर चर्चा के लिए 30 जनवरी 2026 को शाम 5 बजे एक इन्वेस्टर्स/एनालिस्ट कॉल आयोजित करेगी। यह सूचना सेबी (लिस्टिंग ऑब्लिगेशंस एंड डिस्क्लोजर रिक्वायरमेंट्स) रेगुलेशंस, 2015 के तहत बीएसई और एनएसई को दी गई है।
लेखक के बारे में
Deepak Kumarहिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।
और पढ़ें


