अडानी के इस शेयर पर ब्रोकरेज फिदा, 480 रुपये के पार जा सकता है भाव

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • ग्लोबल ब्रोकरेज बर्नस्टीन ने शेयर के लिए रेटिंग को 'मार्केट-परफॉर्म' से बढ़ाकर 'आउटपरफॉर्म' कर दिया है
  • शेयर के लिए ब्रोकरेज बर्नस्टीन ने 486 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है
अडानी के इस शेयर पर ब्रोकरेज फिदा, 480 रुपये के पार जा सकता है भाव

Ambuja Cements Share price: बीते शुक्रवार को अडानी ग्रुप की कंपनी अंबुजा सीमेंट के शेयर पर निवेशक टूट पड़े। इस शेयर को लेकर ब्रोकरेज ने भी पॉजिटिव रेटिंग दी है। ग्लोबल ब्रोकरेज बर्नस्टीन ने शेयर के लिए रेटिंग को 'मार्केट-परफॉर्म' से बढ़ाकर 'आउटपरफॉर्म' कर दिया है। इसके साथ ही ब्रोकरेज ने अडानी ग्रुप के सीमेंट स्टॉक के लिए टारगेट प्राइस भी तय किया है।

क्या है शेयर की कीमत?

अंबुजा सीमेंट के शेयर की बात करें तो शुक्रवार को 3 पर्सेंट से ज्यादा बढ़कर 443 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। शेयर के लिए ब्रोकरेज बर्नस्टीन ने 486 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। शेयर का 52 वीक हाई 625 रुपये है। वहीं, मार्च 2026 में शेयर 394 रुपये पर था। यह शेयर के 52 हफ्ते का लो है। इस शेयर में एक महीने में 4%, साल-दर-साल आधार पर 25% और पिछले एक साल में 29% की गिरावट आई है।

ब्रोकरेज ने क्या कहा?

ब्रोकरेज बर्नस्टीन ने साल की दूसरी छमाही में कंपनी की ग्रोथ को लेकर पॉजिटिव उम्मीद जताई है। बर्नस्टीन का यह अपग्रेड मुख्य रूप से इस भरोसे पर आधारित है कि अंबुजा सीमेंट का हालिया खराब ऑपरेशनल परफॉर्मेंस अब सुधरने वाला है। मार्जिन पर दबाव के दौर के बाद, ब्रोकरेज को उम्मीद है कि इनपुट और ऑपरेशनल लागत का सामान्य होना कंपनी के लिए एक बड़ा सपोर्ट साबित होगा। लागत में इस स्थिरता से साल की दूसरी छमाही में कंपनी के प्रति टन एबिटा में अच्छी रिकवरी की उम्मीद है।

इसके अलावा, बर्नस्टीन ने बताया कि अंबुजा सीमेंट और उसकी प्रतिस्पर्धी कंपनियों के बीच मौजूदा वैल्यूएशन का अंतर इतना बड़ा है कि इसे लंबे समय तक बनाए रखना मुश्किल है। जानकारों के मुताबिक, अंबुजा सीमेंट्स अपने मार्जिन को बेहतर बनाने और सीमेंट सेक्टर में आने वाले मांग के दौर का फायदा उठाने पर ध्यान दे रही है।

कैसे रहे तिमाही नतीजे?

वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में अंबुजा सीमेंट का नेट प्रॉफिट 37.43 प्रतिशत बढ़कर 1,857.43 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2024-25 की समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा 1,351.46 करोड़ रुपये था। तिमाही में कंपनी की परिचालन आय 10 प्रतिशत बढ़कर 10,891.68 करोड़ रुपये हो गई, जो 2024-25 की समान तिमाही में 9,894.41 करोड़ रुपये थी।

जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान कंपनी का कुल खर्च 19.3 प्रतिशत बढ़कर 10,525.09 करोड़ रुपये हो गया। चौथी तिमाही में कंपनी की सीमेंट बिक्री से आय 8.6 प्रतिशत बढ़कर 10,417.69 करोड़ रुपये रही। पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड का मुनाफा 6.47 प्रतिशत बढ़कर 5,637.08 करोड़ रुपये रहा जबकि आय 5.64 प्रतिशत बढ़कर 41,490.02 करोड़ रुपये हो गई।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़अडानी के इस शेयर पर ब्रोकरेज फिदा, 480 रुपये के पार जा सकता है भाव