अडानी समूह ने बनाई नई कंपनी, एनर्जी सेक्टर के लिए है बड़ा प्लान

Deepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

अडानी पावर ने न्यूक्लियर सोर्सेज से मिलने वाली बिजली के उत्पादन, ट्रांसमिशन और डिस्ट्रिब्यूशन के लिए एक कंपनी का गठन किया है। 20 अप्रैल 2026 को रावतभाटा-राज एटॉमिक एनर्जी लिमिटेड नामक एक पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडयरी का गठन किया गया है।

अडानी समूह ने बनाई नई कंपनी, एनर्जी सेक्टर के लिए है बड़ा प्लान

गौतम अडानी समूह की कंपनी अडानी पावर ने न्यूक्लियर सोर्सेज से मिलने वाली बिजली के उत्पादन, ट्रांसमिशन और डिस्ट्रिब्यूशन के लिए एक कंपनी का गठन किया है। सरकार का लक्ष्य साल 2047 तक 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा क्षमता हासिल करना है। अडानी पावर ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडयरी कंपनी अडानी एटॉमिक एनर्जी लिमिटेड (एएईएल) ने 20 अप्रैल 2026 को रावतभाटा-राज एटॉमिक एनर्जी लिमिटेड (आरआरएईएल) नामक एक पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडयरी का गठन किया है। इस इकाई का गठन परमाणु और/या एटॉमिक ऊर्जा से प्राप्त बिजली के उत्पादन, ट्रांसमिशन और डिस्ट्रिब्यूशन के लिए किया गया है।

इससे पहले, 20 अप्रैल 2026 को अडानी एनर्जी ने परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में काम करने के लिए अपनी एक स्टेप-डाउन और पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी कोस्टल-महा एटॉमिक एनर्जी लिमिटेड को शामिल किया। यह इकाई परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में काम करने के लिए तैयार है और यह परमाणु, एटॉमिक एनर्जी से प्राप्त बिजली के उत्पादन, ट्रांसमिशन और डिस्ट्रिब्यूशन के काम में लगी हुई है।

बता दें कि भारत की वर्तमान परमाणु ऊर्जा क्षमता करीब आठ से नौ गीगावाट के दायरे में है। इस क्षेत्र में निजी भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने कई विधायी बदलाव भी किए हैं। अडानी पावर के अलावा टाटा पावर और नवीन जिंदल ग्रुप जैसे कई निजी संस्थानों ने भी परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में निवेश की योजनाओं की घोषणा की है।

अडानी पावर के शेयर का परफॉर्मेंस

अडानी पावर के शेयर की बात करें तो बुधवार को यह 1.30% बढ़कर 203 रुपये के स्तर पर बंद हो गया। ट्रेडिंग के दौरान शेयर 207.40 रुपये के स्तर तक जा पहुंचा। यह शेयर के 52 हफ्ते का हाई भी है। मई 2025 में शेयर की कीमत 101.06 रुपये के निचले स्तर पर आ गई। यह शेयर के 52 हफ्ते का लो है।

तीन अन्य कंपनियों का भी हुआ है गठन

हाल ही में अडानी एंटरप्राइजेज की सब्सिडयरी इकाई ने तीन पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनियों का गठन किया है जो एयरपोर्ट शहर विस्तार रणनीति के तहत होटल और रियल एस्टेट विकास पर ध्यान केंद्रित करेगी। अडानी की कंपनी अडानी एयरपोर्ट सिटी लिमिटेड ने अडानी नवी मुंबई एयरपोर्ट सिटी लिमिटेड, अडानी गुवाहाटी एयरपोर्ट सिटी लिमिटेड और अडानी अहमदाबाद एयरपोर्ट सिटी लिमिटेड बनाई हैं। नई इकाइयां निर्माण समेत रियल एस्टेट गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित करेंगी। इसके साथ ही रेस्तरां, बैंक्वेट और कारोबारी केंद्र वाले होटल भी बनाएंगी। नई गठित इकाइयां अपनी या लीज वाली संपत्ति के साथ रियल एस्टेट गतिविधियों के कारोबार पर ध्यान देंगी।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,