Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़adani group companies shares have regained momentum surging by up to 6 percent today
अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में लौटी रौनक, आज 6% तक की उछाल

अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में लौटी रौनक, आज 6% तक की उछाल

संक्षेप:

Adani Group Stocks: अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में आज 6% तक की तेजी आई है। यह उछाल गौतम अडानी और उनके भतीजे के वकीलों द्वारा अदालत में की गई फाइलिंग के बाद आया है, जिसमें समन स्वीकार करने की इच्छा जताई गई है। जानें और क्या है इस तेजी का कारण।

Jan 27, 2026 12:01 pm ISTDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Adani Group Stocks: अडानी ग्रुप की कंपनियों जैसे अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी पोर्ट्स, अडानी ग्रीन के शेयरों में शुक्रवार की भारी बिकवाली के बाद आज मंगलवार 27 जनवरी को 6% तक की तेजी से रिकवरी हुई। शुक्रवार को कंपनी के मार्केट कैप में 1.2 लाख करोड़ रुपये का भारी नुकसान हुआ था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मंगलवार के कारोबार में, ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर 5.5% बढ़कर BSE पर 1,965 रुपये प्रति शेयर के डे हाई पर पहुंच गए। अडानी पोर्ट्स के शेयर 4.5% बढ़कर 1,368 रुपये हो गए, जबकि अडानी ग्रीन के शेयर 6% चढ़कर 818 रुपये प्रति शेयर हो गए। अडानी टोटल गैस के शेयर 3.4% बढ़कर 535 रुपये प्रति शेयर हो गए, जबकि सीमेंट की बड़ी कंपनियां अंबुजा सीमेंट्स और ACC में भी 2% तक की तेजी आई।

आज ग्रुप की अन्य कंपनियों के शेयर भी ऊपर रहे। अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस के शेयर भी लगभग 4% चढ़े और 844 रुपये पर पहुंच गए। अडानी पावर के शेयर 2% से अधिक बढ़कर 136 रुपये के आसपास कारोबार करने लगे।

क्यों चढ़े शेयर

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, गौतम अडानी और उनके भतीजे सागर अडानी के वकीलों ने इस सप्ताह अदालत में अपनी पहली फाइलिंग की है, जिसमें सम्मन स्वीकार करने पर बातचीत की इच्छा जताई गई है। वकीलों ने न्यूयॉर्क की एक संघीय अदालत को लिखे पत्र में कहा है कि वे SEC के साथ समन जारी करने के तरीके को सुलझाने के लिए एक समझौते पर चर्चा कर रहे हैं।

बता दें 23 जनवरी को अमेरिकी प्रतिभूति और विनिमय आयोग (SEC) ने अरबपति गौतम अडानी और ग्रुप के कार्यकारी सागर अडानी को कथित धोखाधड़ी और 265 मिलियन डॉलर के रिश्वत के मामले में कानूनी सम्मन जारी करने के लिए अदालत से इजाजत मांगी थी। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, SEC ने अदालत को बताया था कि भारत द्वारा पहले के दो अनुरोधों को ठुकराए जाने के बाद, उसे मौजूदा चैनलों के जरिए सम्मन पहुंचाने की उम्मीद नहीं है।

कंपनी का पक्ष और कानूनी हलचल

अडानी ग्रुप ने इन आरोपों को "निराधार" बताते हुए खारिज कर दिया है और कहा है कि वह "सभी संभव कानूनी उपाय" करेगा। अडानी एंटरप्राइजेज ने स्टॉक एक्सचेंजों को सूचित किया है कि वह हाल की मीडिया रिपोर्टों में दर्ज कानूनी कार्यवाही में एक पक्ष नहीं है और इस मामले से भारतीय लिस्टिंग नियमों के तहत कोई खुलासा करने की जरूरत नहीं है।

(डिस्‍क्‍लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia
टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल मिलाकर 20 साल का अनुभव। एचटी डिजिटल से पहले दृगराज न्यूज नेशन, दैनिक जागरण, हिंदुस्तान, सहारा समय और वॉच न्यूज एमपी /सीजी में रिपोर्टिग और डेस्क पर जिम्मेदारी निभा चुके हैं। स्पेशल स्टोरीज,स्पोर्ट्स, पॉलिटिक्स, सिनेमा, स्पोर्ट्स के बाद अब बिजनेस की खबरें लिख रहे हैं। दृगराज, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।