अडानी ग्रुप का एक फैसला, ओरिएंट सीमेंट का शेयर करीब 10% चढ़ा, आखिर एसीसी में क्यों भारी गिरावट?

Dec 23, 2025 10:52 am ISTTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

Adani Group: शेयर बाजार में आज मंगलवार के दिन ओरिएंट सीमेंट और अम्बुजा सीमेंट के शेयरों की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। तो वहीं एसीसी लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में गिरावट है। इसके पीछे की वजह अडानी ग्रुप की तरफ से लिया गया फैसला है।

अडानी ग्रुप का एक फैसला, ओरिएंट सीमेंट का शेयर करीब 10% चढ़ा, आखिर एसीसी में क्यों भारी गिरावट?

Adani Group: शेयर बाजार में आज मंगलवार के दिन ओरिएंट सीमेंट और अम्बुजा सीमेंट के शेयरों की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। तो वहीं एसीसी लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में गिरावट है। इसके पीछे की वजह अडानी ग्रुप की तरफ से लिया गया फैसला है। अडानी ग्रुप ने अपनी सीमेंट कंपनियों के मर्जर का ऐलान किया है। अडानी ग्रुप की तरफ से कहा गया है कि ओरिएंट सीमेंट और एसीसी का मर्जर अम्बुजा सीमेंट के साथ होगा। इस मर्जर से ओरिएंट के शेयरहोल्डर्स को फायदा होने की उम्मीद है। वहीं, एसीसी लिमिटेड के शेयर होल्डर्स को नुकसान हो सकता है।

क्या हुआ है अडानी ग्रुप की तरफ से ऐलान

जिन एसीसी निवेशकों के पास रिकॉर्ड डेट पर 100 शेयर रहेंगे उन्हें मर्जर के बाद अम्बुजा सीमेंट के 328 शेयर मिलेंगे। वहीं, ओरिएंट सीमेंट के 100 शेयर जिनके पास रहेंगे उन्हें अम्बुजा सीमेंट के 33 शेयर मिलेंगे। बता दें, यह ट्रांजैक्शन अगले एक साल में पूरा होने की उम्मीद है।

शेयर बाजार में कैसा प्रदर्शन?

बीएसई में ओरिएंट सीमेंट लिमिटेड के शेयर आज शुक्रवार को 176.10 रुपये के लेवल पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव करीब 10 प्रतिशत की तेजी के साथ 180 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। कंपनी का मार्केट कैप 3532 करोड़ रुपये का है।

अम्बुजा सीमेंट के शेयर बीएसई में 561.25 रुपये के लेवल पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 4 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ बीएसई में 563.25 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। इस कंपनी का मार्केट कैप 1.36 लाख करोड़ रुपये का है।

एसीसी लिमिटेड के शेयरों का प्रदर्शन कैसा?

कंपनी के शेयर आज 52 वीक लो लेवल पर हैं। बीएसई में एसीसी लिमिटेड के शेयर 1789.05 रुपये के लेवल पर खुला था। दिन में यह स्टॉक टूट कर 1746.30 रुपये के 52 वीक लो लेवल पर पहुंच गया। बता दें, एसीसी लिमिटेड का मार्केट कैप 33 हजार करोड़ रुपये का है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,