Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Adani Group buys Trade Castle Tech Park in 239 crore rupee
अडानी ग्रुप का बड़ा दांव, 239 करोड़ रुपये में इस कंपनी को खरीदा, शेयरों पर बनाए रखें नजर

अडानी ग्रुप का बड़ा दांव, 239 करोड़ रुपये में इस कंपनी को खरीदा, शेयरों पर बनाए रखें नजर

संक्षेप:

अडानी ग्रुप (Adani Group) की एक ज्वाइंट वेंचर कंपनी ने बुनियादी ढांचा डेवलपर ट्रेड कैसल टेक पार्क को 231.34 करोड़ रुपये में खरीद लिया है। बता दें, ट्रेड कैसल टेक पार्क (Trade Castle Tech Park) के पास काफी जमीन है।

Nov 23, 2025 02:35 pm ISTTarun Pratap Singh भाषा
share Share
Follow Us on

अडानी ग्रुप (Adani Group) की एक ज्वाइंट वेंचर कंपनी ने बुनियादी ढांचा डेवलपर ट्रेड कैसल टेक पार्क को 231.34 करोड़ रुपये में खरीद लिया है। बता दें, ट्रेड कैसल टेक पार्क (Trade Castle Tech Park) के पास काफी जमीन है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

100% हिस्सेदारी खरीदने की डील

अडानी ग्रुप की प्रमुख कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया, “उसने और डेटा सेंटर ऑपरेट एजकॉनेक्स के ज्वाइंट वेंचर अडानीकॉनेक्स (एसीएक्स) ने टीसीटीपीपीएल में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण करने के लिए 21 नवंबर 2025 को ट्रेड कैसल टेक पार्क (टीसीटीपीपीएल) तथा उसके मौजूदा शेयरधारक श्री नामन डेवलपर्स और जयेश शाह के साथ एक शेयर खरीद समझौते (एसपीए) पर हस्ताक्षर किए हैं।” कंपनी ने बताया, “अधिग्रहण का उद्देश्य बुनियादी ढांचा सुविधाएं स्थापित करना है।”

ये भी पढ़ें:तेजस क्रैश ने बढ़ाई भारत की टेंशन, डिफेंस सेक्टर के लिए बड़ा झटका, डीटेल्स

क्या करती है कंपनी

कंपनी ने कहा, “टीसीटीपीपीएल भारत में निगमित है और 16 अक्टूबर 2023 को महाराष्ट्र, मुंबई के रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज के पास पंजीकृत हुई थी। इसका उद्देश्य बुनियादी ढांचा विकास गतिविधियां करना है। अभी तक टीसीटीपीपीएल ने कारोबारी गतिविधियां शुरू नहीं की हैं, लेकिन इसके पास काफी बड़ी भूमि जोत है और बुनियादी ढांचा गतिविधियां शुरू करने के लिए प्रमुख लाइसेंस प्राप्त हैं, जिससे एसीएक्स को शुरुआती बढ़त मिलेगी।”

शेयरों का प्रदर्शन कैसा?

अडानी एंटरप्राइजेज, समूह की दिग्गज कंपनियों में से एक है। अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर शुक्रवार को बीएसई में करीब एक प्रतिशत की गिरावट के बाद 2421.60 रुपये के लेवल पर बंद हुए थे। बीते तीन महीने में अडानी ग्रुप की इस कंपनी का शेयर 5 प्रतिशत का रिटर्न देने में भी सफल रहा है। वहीं, एक साल में अडानी एंटरप्राइजेज के शेयरों की कीमतों में 14.50 प्रतिशत की तेजी आई है। बता दें, इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 10.47 की तेजी आई है।

ये भी पढ़ें:1 पर 2 शेयर मिलेंगे, कंपनी पहली बार दे रही बोनस शेयर, रिकॉर्ड डेट नवंबर में ही

बीते 5 साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 543 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 94 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली है। बता दें, अडानी एंटरप्राइजेज के शेयरों 10 साल में 4520 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।