Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़adani group bets big on hospitality sector tension for tata itc and oberoi
टाटा, आईटीसी और ओबेरॉय...अडानी के इस प्लान से सबकी बढ़ेगी टेंशन

टाटा, आईटीसी और ओबेरॉय...अडानी के इस प्लान से सबकी बढ़ेगी टेंशन

संक्षेप:

हालांकि, इतनी बड़ी होटल योजना के बावजूद अडानी समूह इसे अलग कंपनी के रूप में सूचीबद्ध करने की फिलहाल कोई योजना नहीं रखता। समूह ने यह भी कहा है कि एयरपोर्ट व रियल एस्टेट कारोबार के साथ ही इसका संचालन किया जाएगा।

Dec 20, 2025 04:54 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारत के हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में गौतम अडानी समूह की एंट्री होने वाली है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक यह समूह देश के सबसे बड़े होटल पोर्टफोलियो में से एक बनाने की योजना पर काम कर रहा है। यह योजना हकीकत में बदल जाती है तो अडानी समूह की सीधी टक्कर टाटा ग्रुप के ताज, आईटीसी होटल्स और ओबेरॉय जैसे स्थापित होटल समूहों से होगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या है पूरा प्लान?

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार अडानी समूह पूरे भारत में 60 से ज्यादा होटल बनाने की योजना बना रहा है, जो मुख्य रूप से उसके द्वारा संचालित एयरपोर्ट और उसके नियंत्रण वाले बड़े रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स से जुड़े होंगे। ये होटल बड़े पैमाने पर इन-हाउस विकसित किए जाएंगे। अडानी ग्रुप के डायरेक्टर जीत अडानी के अनुसार अकेले पोर्टफोलियो का आकार ही इसे देश के सबसे बड़े पोर्टफोलियो में से एक बना देगा।

नवी मुंबई होगा केंद्र में

अडानी समूह के इस हॉस्पिटैलिटी विस्तार के केंद्र में नवी मुंबई है। यहां अडानी समूह एक नया इंटरनेशनल एयरपोर्ट और आसपास की बड़ी जमीन पर रियल एस्टेट डेवलप कर रहा है। अकेले नवी मुंबई में ही लगभग 15 होटल प्लान किए गए हैं, जो इस बड़े प्लान और इस क्षेत्र में बिजनेस ट्रैवल, इवेंट्स और छुट्टियों के लिए भविष्य की डिमांड को लेकर ग्रुप के भरोसे को दिखाता है। अपने खुद के ब्रांड के तहत होटल चलाने के बजाय अडान समूह इन प्रॉपर्टीज को मैनेज करने के लिए इंटरनेशनल होटल ऑपरेटर्स के साथ टाई-अप की योजना बना रहा है।

अडानी समूह एयरपोर्ट्स के आसपास रिटेल, फूड एंड बेवरेज, कन्वेंशन सेंटर्स और एंटरटेनमेंट सुविधाएं विकसित करना चाहता है, जिससे एयरोनॉटिकल रेवेन्यू पर निर्भरता कम हो। फिलहाल एयरपोर्ट आय का करीब आधा हिस्सा एयरोनॉटिकल सेवाओं से आता है, जिसे भविष्य में घटाकर करीब 10 प्रतिशत करने का लक्ष्य है। अडानी ग्रुप कन्वेंशन और इवेंट इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी बड़ा दांव लगा रहा है। मुंबई में एक बड़े कन्वेंशन सेंटर और नवी मुंबई में 25 हजार सीटों वाले एरिना की योजना है। इसके अलावा, सहारा ग्रुप की 88 परिसंपत्तियों और जयप्रकाश ग्रुप के कुछ होटलों के अधिग्रहण में भी समूह की दिलचस्पी है।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
दीपक कुमार, हिन्दुस्तान डिजिटल में बिजनेस की खबरें लिखते हैं। वह स्टॉक मार्केट, यूटिलिटी समेत बिजनेस सेक्शन से जुड़ी हर खबरों की ना सिर्फ समझ रखते हैं, बल्कि आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। दीपक की बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी जबरदस्त पकड़ है। उन्हें बेहतरीन काम की सराहना मिलती रही है और सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से सीवान (बिहार) के रहने वाले दीपक के पास करीब 11 साल का अनुभव है। करियर की बात करें तो अमर उजाला से शुरू हुआ सफर दैनिक भास्कर,आजतक, इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप होते हुए हिन्दुस्तान डिजिटल तक पहुंच चुका है। फिलहाल, वह हिन्दुस्तान डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं, पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए हिमाचल यूनिवर्सिटी चले गए। दीपक सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं। उन्हें नई-नई तकनीक से रूबरू होना अच्छा लगता है। खाली वक्त में फिल्में देखना या क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।