35% तक बढ़ सकता है अडानी का यह शेयर, जेफरीज ने कहा- खरीद लो

लाइव हिन्दुस्तान
share

मुख्य बातें

  • अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर की बात करें तो 2 पर्सेंट से अधिक उछलकर 1,278.60 रुपये तक जा पहुंचा
  • ब्रोकरेज का अनुमान है कि यह शेयर 35% तक बढ़ सकता है

Adani Group
अडानी समूह की है कंपनी

Adani Green share price: बाजार में भारी बिकवाली के बीच सोमवार को गौतम अडानी समूह की कंपनी अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर डिमांड में थे। ब्रोकरेज जेफरीज इंडिया भी इस शेयर को लेकर बुलिश है। ब्रोकरेज का अनुमान है कि यह शेयर 35% तक बढ़ सकता है।

शेयर का परफॉर्मेंस

अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर की बात करें तो 1255 रुपये की पिछली क्लोजिंग के मुकाबले 2 पर्सेंट से अधिक उछलकर 1,278.60 रुपये तक जा पहुंचा। शेयर के 52 हफ्ते का हाई 1,631.35 रुपये है। वहीं, ब्रोकरेज जेफरीज ने अडानी ग्रीन एनर्जी शेयर के लिए 1,695 रुपये का टारगेट तय किया गया है।

जेफरीज क्यों बुलिश है?

गौतम अडानी की कंपनी के इस शेयर को लेकर जेफरीज ने पॉजिटिव होने की वजह बताई है। ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंक ने कहा, “अडानी ग्रीन के शेयर की कीमत अपने उच्चतम स्तर से 22% गिरी है और यह FY26-30E के दौरान 30% एबिटा CAGR को देखते हुए आकर्षक लगता है। हमें इंडस्ट्री-लेवल पर ऐसे कारण दिख रहे हैं जिनसे बिजली की मांग बढ़ेगी और ज्यादा तापमान के कारण बेहतर यूटिलाइजेशन होगा। ये कारक RBI द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने से होने वाली संभावित ज्यादा ब्याज लागत की भरपाई कर सकते हैं और निवेशकों की चिंताओं को कम कर सकते हैं।”

अल-नीनो से बिजली की मांग बढ़ सकती है

ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंक के मुताबिक हाल की खबरों से संकेत मिलता है कि अल-नीनो CY27 तक बना रह सकता है, जिसका मतलब है कि CY26 में हुई भारी कमी फिर से हो सकती है। कोयले का स्टॉक 7 दिन से भी कम के क्रिटिकल लेवल पर है। स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड (SEBs) पहले से ही 2027 के लिए बिजली की सप्लाई पक्की करने पर चर्चा कर रहे हैं क्योंकि तापमान बढ़ने के साथ बिजली की कमी फिर से हो सकती है।

बैटरी एनर्जी स्टोरेज में बढ़ रहा दायरा

अडानी ग्रीन एनर्जी अपने बैटरी एनर्जी स्टोरेज सॉल्यूशंस सेगमेंट को भी तेजी से बढ़ा रही है। कंपनी की परिचालन बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम क्षमता बढ़कर 6.63 गीगावाट-घंटा हो गई है, जो करीब 20 लाख घरों को एक दिन तक स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध करा सकती है। इस क्षमता के साथ कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए निर्धारित अपने बैटरी एनर्जी स्टोरेज सॉल्यूशंस क्षमता लक्ष्य का करीब 70 प्रतिशत हासिल कर लिया है।

अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयरों को 'बाय' (खरीदने) की रेटिंग देते हुए जेफरीज इंडिया की रिपोर्ट में कहा गया है कि RBI द्वारा हाल ही में ब्याज दरें बढ़ाने से कमाई पर असर को लेकर कुछ चिंताएं पैदा हुई हैं। जेफरीज इंडिया की रिपोर्ट में कहा गया है, "हमें रिस्क-रिवॉर्ड आकर्षक लगता है। हमारा ₹1695 का प्राइस टारगे) कंपनी का वैल्यूएशन 28 सितंबर (अनुमानित) के हिसाब से 20x EV/EBITDA पर करता है।"

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़35% तक बढ़ सकता है अडानी का यह शेयर, जेफरीज ने कहा- खरीद लो