Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Adani Green adds two fresh entities to boost renewable operations share and result
अडानी समूह ने बनाई 2 और कंपनी, क्या होगा काम, जानें सबकुछ

अडानी समूह ने बनाई 2 और कंपनी, क्या होगा काम, जानें सबकुछ

संक्षेप:

चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 28 प्रतिशत बढ़कर 644 करोड़ रुपये हो गया। इससे पिछले वित्त वर्ष 2024-25 की जुलाई-सितंबर अवधि में कंपनी ने 515 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था।

Nov 21, 2025 10:15 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

गौतम अडानी समूह की कंपनी- अडानी ग्रीन एनर्जी ने क्लीन एनर्जी उत्पादन और वितरण के लिए दो कंपनियां बनाई है। अडानी ग्रीन एनर्जी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडयरी कंपनी अडानी सौर ऊर्जा लिमिटेड (एएसयूकेएएल) ने गुजरात में दो पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनियां अडानी हाइड्रो एनर्जी थर्टीन (एएचई13) और अडानी हाइड्रो एनर्जी सिक्सटीन (एएचई16) स्थापित की हैं। कंपनी ने कहा कि एएचई13एल और एएचई16एल का मुख्य उद्देश्य विंड एनर्जी, सोलर एनर्जी या अन्य रिन्यूएबल सोर्सेज से किसी भी प्रकार की विद्युत ऊर्जा का उत्पादन, विकास, रूपांतरण, वितरण, बिक्री और आपूर्ति करना है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

शुक्रवार को शेयर में बड़ी गिरावट

अडानी ग्रीन के शेयर की बात करें तो शुक्रवार को यह बिकवाली मोड में था। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यह शेयर 2.79% टूटकर 1029.75 रुपये पर बंद हुआ। शेयर का ट्रेडिंग रेंज 1062.60 रुपये से 1029.75 रुपये के बीच रहा। शेयर का 52 वीक हाई 1,445 रुपये और 52 वीक लो 758 रुपये है।

कैसे रहे तिमाही नतीजे

चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 28 प्रतिशत बढ़कर 644 करोड़ रुपये हो गया। इससे पिछले वित्त वर्ष 2024-25 की जुलाई-सितंबर अवधि में कंपनी ने 515 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था। इस अवधि के दौरान बिजली आपूर्ति से कंपनी का राजस्व सालाना आधार पर 2,308 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,776 करोड़ रुपये हो गया। इस दौरान कुल आय सालाना आधार पर 3,396 करोड़ रुपये से घटकर 3,249 करोड़ रुपये रह गई। कुल खर्च 2,874 करोड़ रुपये रहा, जबकि वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में यह आंकड़ा 2,857 करोड़ रुपये था।

30 सितंबर तक उसकी परिचालन क्षमता 49 प्रतिशत बढ़कर 16.7 गीगावाट हो गई है। कंपनी 50 गीगावाट के लक्ष्य को हासिल करने के लिए तय योजना के अनुसार आगे बढ़ रही है।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
दीपक कुमार, हिन्दुस्तान डिजिटल में बिजनेस की खबरें लिखते हैं। वह स्टॉक मार्केट, यूटिलिटी समेत बिजनेस सेक्शन से जुड़ी हर खबरों की ना सिर्फ समझ रखते हैं, बल्कि आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। दीपक की बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी जबरदस्त पकड़ है। उन्हें बेहतरीन काम की सराहना मिलती रही है और सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से सीवान (बिहार) के रहने वाले दीपक के पास करीब 11 साल का अनुभव है। करियर की बात करें तो अमर उजाला से शुरू हुआ सफर दैनिक भास्कर,आजतक, इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप होते हुए हिन्दुस्तान डिजिटल तक पहुंच चुका है। फिलहाल, वह हिन्दुस्तान डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं, पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए हिमाचल यूनिवर्सिटी चले गए। दीपक सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं। उन्हें नई-नई तकनीक से रूबरू होना अच्छा लगता है। खाली वक्त में फिल्में देखना या क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।