Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Adani Enterprises launches 24930 crore rs rights issue at 24 percent discount share in focus
अडानी की कंपनी ने लॉन्च किया राइट इश्यू, डिस्काउंट पर जारी किए जाएंगे शेयर

अडानी की कंपनी ने लॉन्च किया राइट इश्यू, डिस्काउंट पर जारी किए जाएंगे शेयर

संक्षेप:

अडानी समूह की कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज में करीब 74 प्रतिशत हिस्सेदारी रखने वाले प्रवर्तक ने पुष्टि की है कि वह अपनी पूरी हिस्सेदारी खरीदेंगे। इश्यू प्राइस पर कंपनी का मूल्यांकन करीब दो लाख करोड़ रुपये होगा।

Nov 25, 2025 10:10 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Adani Enterprises rights issue: उद्योगपति गौतम अडानी के समूह की मुख्य कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने मंगलवार को भारत के सबसे बड़े राइट इश्यू में से एक को सब्सक्रिप्शन के लिए खोला। इसमें एक शेयर की कीमत 1,800 रुपये रखी गई है, जो मंजूरी तारीख के भाव से करीब 24 प्रतिशत कम है। बता दें कि अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर मंगलवार को 2.71% टूटकर 2333.70 रुपये पर बंद हो गए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

राइट इश्यू की डिटेल

कंपनी के राइट इश्यू दस्तावेज के अनुसार पूरी तरह भरने पर इश्यू का कुल आकार 24,930.30 करोड़ रुपये होगा। इसमें 13.85 करोड़ से अधिक नए शेयर जारी किए जाएंगे। यह इश्यू 10 दिसंबर को बंद होगा। राइट इश्यू कंपनी द्वारा अपने मौजूदा शेयरधारकों को नए शेयर जारी करने की एक प्रक्रिया है, जिसमें कंपनी उन्हें यह अधिकार देती है कि वे अपने मौजूदा शेयरों के अनुपात में नए शेयर खरीद सकते हैं। इस इश्यू में हर 25 इक्विटी शेयरों पर तीन राइट इक्विटी शेयर दिए जा रहे हैं। यह पेशकश सभी पात्र शेयरधारकों के लिए खुली है। कंपनी में करीब 74 प्रतिशत हिस्सेदारी रखने वाले प्रवर्तक ने पुष्टि की है कि वह अपनी पूरी हिस्सेदारी खरीदेंगे। इश्यू प्राइस पर कंपनी का मूल्यांकन करीब दो लाख करोड़ रुपये होगा।

कितना बड़ा है एयरपोर्ट कारोबार

विश्लेषकों के अनुसार अडानी एंटरप्राइजेज का एयरपोर्ट कारोबार (भारत का सबसे बड़ा हवाईअड्डा नेटवर्क) दो लाख करोड़ से 2.5 लाख करोड़ रुपये है। कुछ अनुमानों में इसे तीन लाख करोड़ रुपये तक बताया गया है। बता दें कि राइट इश्यू से मिलने वाली राशि का इस्तेमाल हवाईअड्डा, डेटा सेंटर, हरित हाइड्रोजन, सड़क, पीवीसी और कॉपर स्मेल्टिंग, खनन, डिजिटल और मीडिया क्षेत्रों में जारी परियोजनाओं के लिए किया जाएगा। कुछ हिस्सा कर्ज चुकाने के लिए भी इस्तेमाल होगा।

समूह का पहली छमाही में प्रदर्शन

अडानी समूह की कंपनियों ने चालू वित्त वर्ष 2025-26 की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) में मजबूत प्रदर्शन किया है। पहली छमाही में 67,870 करोड़ रुपये (7.6 अरब अमेरिकी डॉलर) का निवेश किया जिससे उसकी सकल परिसंपत्तियां 6.77 लाख करोड़ रुपये (76 अरब अमेरिकी डॉलर) हो गईं। वह 1.5 लाख करोड़ रुपये के अपने पूरे साल के पूंजीगत व्यय के लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
दीपक कुमार, हिन्दुस्तान डिजिटल में बिजनेस की खबरें लिखते हैं। वह स्टॉक मार्केट, यूटिलिटी समेत बिजनेस सेक्शन से जुड़ी हर खबरों की ना सिर्फ समझ रखते हैं, बल्कि आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। दीपक की बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी जबरदस्त पकड़ है। उन्हें बेहतरीन काम की सराहना मिलती रही है और सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से सीवान (बिहार) के रहने वाले दीपक के पास करीब 11 साल का अनुभव है। करियर की बात करें तो अमर उजाला से शुरू हुआ सफर दैनिक भास्कर,आजतक, इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप होते हुए हिन्दुस्तान डिजिटल तक पहुंच चुका है। फिलहाल, वह हिन्दुस्तान डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं, पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए हिमाचल यूनिवर्सिटी चले गए। दीपक सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं। उन्हें नई-नई तकनीक से रूबरू होना अच्छा लगता है। खाली वक्त में फिल्में देखना या क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।