Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Adani Enterprises arm completes 13 percent stake sale worth 4646 cr rs in AWL to Wilmar subsidiary
अडानी की कंपनी ने पूरी की ये डील, 275 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेची हिस्सेदारी

अडानी की कंपनी ने पूरी की ये डील, 275 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेची हिस्सेदारी

संक्षेप:

अडानी कमोडिटीज LLP ने AWL में 16.9 करोड़ (13 प्रतिशत) शेयर विल्मर इंटरनेशनल की एक सब्सिडयरी कंपनी लेंस प्राइवेट लिमिटेड को बेचे। यह बिक्री इस साल की शुरुआत में घोषित व्यापक हिस्सेदारी विनिवेश योजना का हिस्सा है।

Nov 19, 2025 09:01 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

गौतम अडानी समूह ने बाजार से इतर लेनदेन के जरिये AWL एग्री बिजनेस लिमिटेड (पूर्व में अडानी विल्मर लिमिटेड) में अपनी 13 प्रतिशत अतिरिक्त हिस्सेदारी विल्मर इंटरनेशनल की एक सब्सिडयरी कंपनी को बेच दी है। शेयर बाजार को दी जानकारी के मुताबिक, अडानी कमोडिटीज LLP ने AWL में 16.9 करोड़ (13 प्रतिशत) शेयर विल्मर इंटरनेशनल की एक सब्सिडयरी कंपनी लेंस प्राइवेट लिमिटेड को बेचे। यह बिक्री इस साल की शुरुआत में घोषित व्यापक हिस्सेदारी विनिवेश योजना का हिस्सा है। इसके तहत विल्मर 275 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर एडब्ल्यूएल एग्री बिजनेस के शेयर खरीदने पर सहमत हुई थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

लेंस के पास AWL का 56.94% हिस्सा

अडानी समूह की प्रमुख कंपनी और अडानी कमोडिटीज की मूल कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड और AWL ने बिक्री मूल्य का खुलासा नहीं किया है लेकिन 275 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से यह सौदा 4,646 करोड़ रुपये का हुआ। अडानी कमोडिटीज के पास AWL में 20 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। बिक्री के बाद, अब उसके पास 9.09 करोड़ रुपये या AWL का सात प्रतिशत हिस्सा है। लेंस के पास अब AWL का 56.94 प्रतिशत हिस्सा है।

शेयर का हाल

अडानी समूह की कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर की बात करें तो बुधवार को मामूली गिरावट के साथ 2431.30 रुपये पर बंद हो गया। इसके अलावा AWL एग्री बिजनेस लिमिटेड के शेयर की बात करें तो 2.64% बढ़कर 275.95 रुपये पर बंद हुआ।

कैसे रहे अडानी एंटरप्राइजेज के नतीजे

चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में अडानी एंटरप्राइजेज का नेट प्रॉफिट 84 प्रतिशत बढ़कर 3,199 करोड़ रुपये हो गया। कोयला कारोबार कमजोर रहने के बावजूद एकमुश्त असाधारण आय होने से इसका लाभ चढ़ा है। कंपनी ने कहा कि जुलाई-सितंबर, 2025 में उसका मुनाफा 3,199 करोड़ रुपये रहा जबकि एक साल पहले की समान अवधि में 1,742 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। कंपनी को एडब्ल्यूएल एग्री बिजनेस लिमिटेड में 13.51 प्रतिशत हिस्सेदारी की बिक्री से मिली 3,583 करोड़ रुपये की एकमुश्त आय से उसके लाभ में वृद्धि हुई है।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
दीपक कुमार, हिन्दुस्तान डिजिटल में बिजनेस की खबरें लिखते हैं। वह स्टॉक मार्केट, यूटिलिटी समेत बिजनेस सेक्शन से जुड़ी हर खबरों की ना सिर्फ समझ रखते हैं, बल्कि आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। दीपक की बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी जबरदस्त पकड़ है। उन्हें बेहतरीन काम की सराहना मिलती रही है और सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से सीवान (बिहार) के रहने वाले दीपक के पास करीब 11 साल का अनुभव है। करियर की बात करें तो अमर उजाला से शुरू हुआ सफर दैनिक भास्कर,आजतक, इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप होते हुए हिन्दुस्तान डिजिटल तक पहुंच चुका है। फिलहाल, वह हिन्दुस्तान डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं, पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए हिमाचल यूनिवर्सिटी चले गए। दीपक सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं। उन्हें नई-नई तकनीक से रूबरू होना अच्छा लगता है। खाली वक्त में फिल्में देखना या क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।