Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Adani defence boosts pilot training capacity with 820 crore rs buyout of FSTC detail here
अडानी की झोली में आई एक और कंपनी, पायलटों को ट्रेंड करने का है प्लान

अडानी की झोली में आई एक और कंपनी, पायलटों को ट्रेंड करने का है प्लान

संक्षेप:

अडानी एंटरप्राइजेज ने एक डील का ऐलान किया है। कंपनी ने कहा कि उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडयरी अडानी डिफेंस सिस्टम्स एंड टेक्नोलॉजीज ने प्राइम एयरो सर्विसेज LLP के साथ मिलकर फ्लाइट सिमुलेशन टेक्नीक सेंटर में बड़ी हिस्सेदारी हासिल करेगी।

Nov 27, 2025 09:19 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

गौतम अडानी समूह की कंपनी- अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने एक डील का ऐलान किया है। कंपनी ने कहा कि उसकी सब्सिडयरी अडानी डिफेंस सिस्टम्स एंड टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (ADSTL) ने प्राइम एयरो सर्विसेज LLP के साथ मिलकर फ्लाइट सिमुलेशन टेक्नीक सेंटर प्राइवेट लिमिटेड (FSTC) में बड़ी हिस्सेदारी हासिल करेगी। इस अधिग्रहण में ADSTL और उसकी सहायक कंपनी, होराइजन एयरो सॉल्यूशंस लिमिटेड शामिल हैं। वहीं, यह डील ₹820 करोड़ के मूल्य पर हुई है और इसके तहत अडानी की कंपनी 72.8% हिस्सेदारी हासिल करेगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बता दें कि FSTC के पास 11 फुल-फ्लाइट सिमुलेटर, 17 ट्रेनिंग विमान, गुरुग्राम-हैदराबाद में आधुनिक सेंटर और हरियाणा में दो बड़े फ्लाइंग स्कूल हैं। यह कंपनी पायलटों को कॉमर्शियल लाइसेंस से लेकर हर तरह की ट्रेनिंग देती है और DGCA के साथ-साथ यूरोप की EASA से भी सर्टिफाइड है। FSTC, फ्लाइट सिमुलेशन सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड (FSS) और उसके मौजूदा शेयरधारकों की सहायक कंपनी है।

क्यों अहम है डील

इस डील का फायादा ये होगा कि पायलट बनने वाले युवाओं को जो ट्रेनिंग विदेशों में लाखों-करोड़ों खर्च करके लेनी पड़ती थी, वही ट्रेनिंग अब भारत में ही दुनिया के सबसे आधुनिक सिमुलेटरों पर मिलेगी। इस डील के तहत जहाज की मरम्मत से लेकर पायलट की पूरी ट्रेनिंग तक-सब कुछ एक ही छत के नीचे हो सकेगा।

क्या कहते हैं अधिकारी

अडानी डिफेंस के सीईओ आशीष राजवंशी ने कहा कि यह सिर्फ एक कंपनी खरीदने की डील नहीं है; यह भारत में एक पूरा एविएशन इकोसिस्टम खड़ा करने का अगला कदम है। उन्होंने बताया कि अगले 8-10 साल में भारतीय एयरलाइंस 1500 से ज्यादा नए जहाज ले रही हैं। इसके लिए कम से कम 18,000-20,000 नए पायलट चाहिए होंगे। अभी ज्यादातर पायलट विदेश जाकर 80 लाख से 1.5 करोड़ रुपए खर्च करते हैं। हम भारत में ही वही ट्रेनिंग आधे से भी कम दाम में देंगे। इस खबर के बीच गुरुवार को अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड के शेयर बीएसई पर ₹67.15 या 2.90% की गिरावट के साथ ₹2,249.90 पर बंद हुए।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
दीपक कुमार, हिन्दुस्तान डिजिटल में बिजनेस की खबरें लिखते हैं। वह स्टॉक मार्केट, यूटिलिटी समेत बिजनेस सेक्शन से जुड़ी हर खबरों की ना सिर्फ समझ रखते हैं, बल्कि आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। दीपक की बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी जबरदस्त पकड़ है। उन्हें बेहतरीन काम की सराहना मिलती रही है और सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से सीवान (बिहार) के रहने वाले दीपक के पास करीब 11 साल का अनुभव है। करियर की बात करें तो अमर उजाला से शुरू हुआ सफर दैनिक भास्कर,आजतक, इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप होते हुए हिन्दुस्तान डिजिटल तक पहुंच चुका है। फिलहाल, वह हिन्दुस्तान डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं, पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए हिमाचल यूनिवर्सिटी चले गए। दीपक सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं। उन्हें नई-नई तकनीक से रूबरू होना अच्छा लगता है। खाली वक्त में फिल्में देखना या क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।