Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़adani company sanghi industries share decline meeting scheduled on 1 nov check detail
₹65 के नीचे ट्रेड कर रहा अडानी का यह शेयर, एक नवंबर को कंपनी की अहम बैठक

₹65 के नीचे ट्रेड कर रहा अडानी का यह शेयर, एक नवंबर को कंपनी की अहम बैठक

संक्षेप:

Sanghi industries share: सांघी इंडस्ट्रीज के शेयर की बात करें तो शुक्रवार को 64.19 रुपये पर बंद हुआ था। एक दिन पहले के मुकाबले शेयर एक फीसदी से ज्यादा टूट गया। कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक 1 नवंबर 2025 को आयोजित की जाएगी।

Sat, 18 Oct 2025 03:58 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Sanghi industries share: वैसे तो गौतम अडानी समूह की कई कंपनियां शेयर बाजार में लिस्ट हैं लेकिन उनमें भी एक ऐसी कंपनी है जिसके शेयर पेनी कैटेगरी में आते हैं। इस कंपनी का नाम- सांघी इंडस्ट्रीज है। सीमेंट कारोबार से जुड़ी इस कंपनी के शेयर की कीमत 70 रुपये से भी कम है। अब कंपनी ने एक अहम बैठक बुलाई है। आइए डिटेल जान लेते हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

शेयर का हाल

सांघी इंडस्ट्रीज के शेयर की बात करें तो शुक्रवार को 64.19 रुपये पर बंद हुआ था। एक दिन पहले के मुकाबले शेयर एक फीसदी से ज्यादा टूट गया। मार्च 2025 में यह शेयर 50.10 रुपये के निचले स्तर तक आ गया था। यह शेयर के 52 हफ्ते का लो है। नवंबर 2024 में शेयर की कीमत 90.52 रुपये पर थी। यह शेयर के 52 हफ्ते का हाई है।

एक नवंबर को होगी बैठक

सांघी इंडस्ट्रीज ने बीएसई को जानकारी दी है कि कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक 1 नवंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। इस बैठक में 30 सितंबर 2025 को समाप्त हुई तिमाही के लिए कंपनी के अनऑडिटेड वित्तीय परिणामों को विचार और अनुमोदन के लिए पेश किया जाएगा। कंपनी ने कहा कि यह बैठक नियमित वित्तीय समीक्षा प्रक्रिया का हिस्सा है, जिसमें तिमाही प्रदर्शन और राजस्व से जुड़ी प्रमुख जानकारियों पर चर्चा की जाएगी।

अडानी पोर्टफोलियो को पहली तिमाही में रिकॉर्ड मुनाफा

बता दें कि अडानी समूह की सभी सूचीबद्ध कंपनियों (अडानी पोर्टफोलियो) को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में 23,793 करोड़ रुपये का परिचालन लाभ हुआ है जो साल-दर-साल 3.3 प्रतिशत अधिक है। जून 2025 में समाप्त 12 महीने के दौरान अडानी पोर्टफोलियो ने 90,572 करोड़ रुपये का परिचालन लाभ कमाया जो एक नयी उपलब्धि है। इसमें साल दर साल 9.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

शेयरहोल्डिंग पैटर्न

सांघी इंडस्ट्रीज ने शेयरहोल्डिंग पैटर्न की बात करें तो 75 फीसदी हिस्सेदारी प्रमोटर के पास है। पब्लिक शेयरहोल्डिंग 25 फीसदी की है। प्रमोटर्स में अंबुजा सीमेंट्स के पास 15,00,45,102 शेयर या 58.08 फीसदी हिस्सेदारी है।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
दीपक कुमार, हिन्दुस्तान डिजिटल में बिजनेस की खबरें लिखते हैं। वह स्टॉक मार्केट, यूटिलिटी समेत बिजनेस सेक्शन से जुड़ी हर खबरों की ना सिर्फ समझ रखते हैं, बल्कि आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। दीपक की बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी जबरदस्त पकड़ है। उन्हें बेहतरीन काम की सराहना मिलती रही है और सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से सीवान (बिहार) के रहने वाले दीपक के पास करीब 11 साल का अनुभव है। करियर की बात करें तो अमर उजाला से शुरू हुआ सफर दैनिक भास्कर,आजतक, इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप होते हुए हिन्दुस्तान डिजिटल तक पहुंच चुका है। फिलहाल, वह हिन्दुस्तान डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं, पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए हिमाचल यूनिवर्सिटी चले गए। दीपक सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं। उन्हें नई-नई तकनीक से रूबरू होना अच्छा लगता है। खाली वक्त में फिल्में देखना या क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।