अडानी की गैस कंपनी के मुनाफे में 9% की बढ़ोतरी, डिविडेंड के ऐलान से शेयर में उछाल

Drigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share

Adani Group Stock: अडानी टोटल गैस के शेयर नतीजों के बाद तेजी से उछले। कारोबार के दौरान यह 8% तक उछलकर 684.90 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया अडानी टोटल गैस के ताजा नतीजे बताते हैं कि कंपनी चुनौतीपूर्ण माहौल में भी वृद्धि बनाए रखने में कामयाब रही है।

अडानी की गैस कंपनी के मुनाफे में 9% की बढ़ोतरी, डिविडेंड के ऐलान से शेयर में उछाल

अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी टोटल गैस ने वित्त वर्ष 2026 की जनवरी-मार्च तिमाही के शानदार नतीजे पेश किए हैं। कंपनी के मुनाफे और रेवेन्यू दोनों में दमदार इजाफा देखने को मिला है। साथ ही, निवेशकों को खुश करने के लिए डिविडेंड का भी ऐलान किया गया है। इन्हीं नतीजों के बाद मंगलवार को कंपनी के शेयर में तेजी दर्ज की गई।

शेयर प्राइस हिस्ट्री

अडानी टोटल गैस के शेयर नतीजों के बाद तेजी से उछले। कारोबार के दौरान यह 8% तक उछलकर 684.90 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया, जो पिछले 7 महीनों में सबसे ऊंचा स्तर है। पिछले 1 सप्ताह में शेयर लगभग 8% उछला है। जबकि, पिछले 1 महीने में शेयर 25% उछला है। हालांकि, अडानी टोटल ने पिछले 3 साल में लगभग 30% और पिछले 5 साल में लगभग 43% का निगेटिव रिटर्न दिया है।

कैसे रहे अडानी टोट गैस के नतीजे

कंपनी का नेट प्रॉफिट 154 करोड़ रुपये यानी सालाना आधार पर 9% की बढ़ोतरी रही। ऑपरेशन से रेवेन्यू में 1,695 करोड़ रुपये (सालाना आधार पर 17% की बढ़ोतरी) का इजाफा हुआ। EBITDA भी 310 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। सालाना आधार पर इसमें 13% की वृद्धि दर्ज की गई।

स्टैंडअलोन PAT पिछले साल की समान तिमाही के 149 करोड़ रुपये के मुकाबले 4% अधिक 156 करोड़ रुपये रहा और स्टैंडअलोन रेवेन्यू 1,696 करोड़ रुपये (FY25 की Q4 के 1,457 करोड़ रुपये से 16% अधिक) रहा। कंपनी के मुताबिक रेवेन्यू में आई तेजी का मुख्य कारण अधिक वॉल्यूम रहा।

गैस की लागत में बढ़ोतरी

इस तिमाही के दौरान प्राकृतिक गैस की लागत में सालाना आधार पर 18% का उछाल देखने को मिला। यह 1,015 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,199 करोड़ रुपये हो गई। Q4 के दौरान सीएनजी सेगमेंट के लिए एपीएम आवंटन पिछली तिमाही के 41% से घटकर 36% रह गया। बाकी मांग को मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट्स और स्पॉट खरीद से पूरा किया गया। कंपनी ने बताया कि उसने वॉल्यूम ग्रोथ पर असर न हो, इसके लिए गैस की बढ़ी लागत को पास करते हुए संतुलित दृष्टिकोण अपनाया।

कंपनी देगी 0.25 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड

शेयरहोल्डर्स के लिए अच्छी खबर यह है कि अडानी टोटल गैस ने 0.25 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड देने का फैसला किया है। इसके लिए 12 जून को रिकॉर्ड तिथि तय की गई है। आगामी वार्षिक आम बैठन (AGM) में मंजूरी मिलने के बाद लाभांश 26 जून के बाद शेयरधारकों के खाते में भेज दिया जाएगा।

कंपनी के सीईओ ने क्या कहा?

कंपनी के सीईओ और कार्यकारी निदेशक सुरेश पी. मंगलानी ने कहा कि अडानी टोटल गैस ने मजबूत डबल-डिजिट ग्रोथ हासिल की है। उन्होंने बताया कि पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक उथल-पुथल, ऊंची एलएनजी कीमतों और करेंसी में अस्थिरता के बावजूद, कंपनी की विविध सोर्सिंग रणनीति ने निर्बाध गैस सप्लाई सुनिश्चित की।

मंगलानी ने आगे कहा कि कंपनी सीएनजी, पीएनजी और ई-मोबिलिटी इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार कर रही है। अब तक ईवी चार्जिंग प्वाइंट्स की संख्या 5,100 के पार पहुंच चुकी है। ईएसजी परफॉर्मेंस को भी बेहतर किया गया है।

(डिस्‍क्‍लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,