केमिकल कंपनी के शेयर पर टूटे निवेशक, मजबूत ग्रोथ आउटलुक ने किया अट्रैक्ट
सप्ताह के चौथे दिन यह शेयर बीएसई पर इंट्रा-डे ट्रेड में 8 फीसदी चढ़कर ₹2247.50 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। शेयर के 52 हफ्ते का लो 930.03 रुपये है। इस हिसाब से शेयर ने एक साल की अवधि में निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है।

Acutaas chemicals share price: मजबूत बिजनेस आउटलुक और बेहतर वित्तीय प्रदर्शन की वजह से एक्यूटास केमिकल्स के शेयर गुरुवार को रॉकेट की तरह बढ़े। सप्ताह के चौथे दिन यह शेयर बीएसई पर इंट्रा-डे ट्रेड में 8 फीसदी चढ़कर ₹2247.50 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। शेयर के 52 हफ्ते का लो 930.03 रुपये है। अप्रैल 2025 में शेयर ने इस स्तर को टच किया था। इस हिसाब से शेयर ने एक साल की अवधि में निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है।
पिछले एक महीने के दौरान कंपनी के शेयर में करीब 11 फीसदी की तेजी आई है जबकि इसी अवधि में BSE Sensex में लगभग 4.5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, बीते आठ महीनों में यह शेयर 8 जुलाई 2025 के ₹1,101.25 के स्तर से लगभग 100 फीसदी तक उछल चुका है। हालांकि, ब्रोकरेज का मानना है कि शेयर अभी और बढ़ेगा।
क्या कहा ब्रोकरेज ने?
ब्रोकरेज फर्म कोटक Institutional Equities का मानना है कि कंपनी के CDMO प्रोजेक्ट्स में मजबूत ग्रोथ देखने को मिल रही है और बैटरी व सेमीकंडक्टर केमिकल्स जैसे नए सेगमेंट भविष्य में बड़े ग्रोथ ड्राइवर बन सकते हैं। ब्रोकरेज ने कंपनी के लिए ₹2,350 का टारगेट प्राइस बरकरार रखा है।
कैसे रहे तिमाही नतीजे
वित्त वर्ष 2025-26 के पहले नौ महीनों (अप्रैल से दिसंबर) में एक्यूटास केमिकल्स ने शानदार प्रदर्शन किया। इस अवधि में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 127 फीसदी बढ़कर ₹222.1 करोड़ हो गया जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह ₹97.7 करोड़ था। ऑपरेशंस से राजस्व की बात करें तो 29.8 फीसदी बढ़कर ₹906.6 करोड़ पर पहुंच गया। यह पिछले साल ₹698.4 करोड़ था।
कंपनी के एबिटा मार्जिन की बात करें तो 21.1 फीसदी बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह 32.7 फीसदी हो गया। बता दें कि कंपनी के प्रबंधन ने वित्त वर्ष 2026 के लिए राजस्व वृद्धि का अनुमान भी बढ़ा दिया है। पहले जहां कंपनी ने 25 फीसदी ग्रोथ का अनुमान दिया था, वहीं अब इसे बढ़ाकर लगभग 30 फीसदी कर दिया गया है। प्रबंधन के अनुसार, चार उत्पादों को पहले ही वैलिडेशन मिल चुका है और उम्मीद है कि इनमें से कुछ प्रोजेक्ट वित्त वर्ष 2027 से कंपनी की आय में योगदान देना शुरू कर देंगे।
कंपनी के बारे में
एक्यूटास केमिकल्स एक स्पेशियलिटी केमिकल्स निर्माता कंपनी है। यह फार्मास्यूटिकल्स, सेमीकंडक्टर, बैटरी केमिकल्स, पर्सनल केयर, एग्रोकेमिकल्स और फाइन केमिकल्स जैसे कई उद्योगों को उत्पाद उपलब्ध कराती है। कंपनी फिलहाल कॉन्ट्रैक्ट डेवलपमेंट एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑर्गनाइजेशन (CDMO) और कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग ऑर्गनाइजेशन (CMO) के अवसरों पर तेजी से काम कर रही है।
लेखक के बारे में
Deepak Kumarहिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।
और पढ़ें

