आज खुल गया है SME IPO, निवेशकों की चिंता का सबब बना GMP
प्राइमरी मार्केट में Acetech E-Commerce IPO आज दस्तक दे चुका है। कंपनी का आईपीओ आज से 4 मार्च तक खुला रहेगा। कंपनी की ग्रे मार्केट में हालत खराब है। अब देखना है कि आईपीओ को कैसा रिस्पॉन्स मिलता है।

प्राइमरी मार्केट में Acetech E-Commerce IPO आज दस्तक दे चुका है। कंपनी का आईपीओ आज से 4 मार्च तक खुला रहेगा। इस आईपीओ का साइज 48.95 करोड़ रुपये का है। कंपनी आईपीओ के जरिए 48.95 करोड़ फ्रेश शेयर जारी करेगी। बता दें, आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश शेयरों पर आधारित है। यानी मौजूदा निवेशक कोई भी शेयर आईपीओ के जरिए नहीं बेच रहे हैं।
क्या है प्राइस बैंड
Acetech E-Commerce IPO का प्राइस बैंड कंपनी ने 106 रुपये से 112 रुपये निर्धारित किया है। कंपनी ने 1200 शेयरों का एक लॉट बनाया है। किसी रिटेल निवेशक को कम से कम 2 लॉट पर एक साथ दांव लगाना होगा। जिसकी वजह से कम के सम 2400 शेयर खरीदने होंगे। रिटेल निवेशकों को कम से कम 268800 रुपये का इन्वेस्टमेंट करना ही होगा।
किसके लिए कितना हिस्सा?
क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए अधिकतम 50 प्रतिशत हिस्सा आरक्षित रहेगा। वहीं, रिटेल निवेशकों के लिए कम से कम 35 प्रतिशत और एनआईआई के लिए कम से कम 15 प्रतिशत हिस्सा रिजर्व रहेगा।
आईपीओ के पैसों का क्या करेगी कंपनी?
मार्केटिंग और प्रचार-प्रसार में Acetech E-Commerce की तरफ से 1.70 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं, वर्किंग कैपिटल के लिए कम से कम 7 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
आईपीओ के लिए ग्रेटेक्स कॉरपोरेट सर्विसेज लिमिटेड को बुक रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया गया है। वहीं, स्काईलाइन फाइनेंशियल सर्विसेज प्राइटे लिमिटेड को रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है। बता दें, इस कंपनी की लिस्टिंग एनएसई एसएमई में होगी।
क्या करती है कंपनी
इस कंपनी की शुरुआत 2014 में हुई थी। कंपनी ई-कॉमर्स सेक्टर में ऑपरेट करती है। कंपनी गुड्स, कमोडिटी, मर्चेंडाइस आदि का शिपिंग भारत और भारत के बाहर करती है।
कितना है जीएमपी?
ग्रे मार्केट में कंपनी की स्थिति अच्छी नहीं है। इन्वेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ जीरो रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। जिसकी वजह से किसी भी प्रकार के लिस्टिंग गेन नहीं मिलता हुआ दिखाई दे रहा है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।


