Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Ace Investor Vijay Kedia buys stake in Smallcap Patel Engineering Stock jumped over 4 Percent today
विजय केडिया ने इस स्मॉलकैप स्टॉक पर लगाया बड़ा दांव, खरीदे 10000000 शेयर

विजय केडिया ने इस स्मॉलकैप स्टॉक पर लगाया बड़ा दांव, खरीदे 10000000 शेयर

संक्षेप:

दिग्गज निवेशक विजय केडिया ने अपनी इनवेस्टमेंट फर्म केडिया सिक्योरिटीज के जरिए पटेल इंजीनियरिंग के 1 करोड़ शेयर खरीदे हैं। पटेल इंजीनियरिंग के शेयर बुधवार को 4% से ज्यादा उछल गए हैं।

Jan 14, 2026 03:36 pm ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

मल्टीबैगर स्मॉलकैप स्टॉक्स को शुरुआत में ही पहचानने के लिए मशहूर दिग्गज निवेशक विजय केडिया ने एक बड़ा दांव लगाया है। विजय केडिया ने पटेल इंजीनियरिंग के शेयरों को अपने पोर्टफोलियो में जोड़ा है। केडिया ने अपनी इनवेस्टमेंट फर्म केडिया सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड के जरिए पटेल इंजीनियरिंग के 1 करोड़ शेयर खरीदे हैं। इतने शेयर खरीदने के साथ ही कंपनी में उनकी हिस्सेदारी 1.01 पर्सेंट हो गई है। यह बात इकनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट में कही गई है। पटेल इंजीनियरिंग के शेयर बुधवार को BSE में 4 पर्सेंट से अधिक की तेजी के साथ 27.85 रुपये पर पहुंच गए हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एक साल में 42% से ज्यादा टूट गए हैं पटेल इंजीनियरिंग के शेयर
स्मॉलकैप कंपनी पटेल इंजीनियरिंग (Patel Engineering) के शेयर पिछले एक साल में 42 पर्सेंट से अधिक लुढ़क गए हैं। पटेल इंजीनियरिंग के शेयर 14 जनवरी 2025 को 47.69 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 14 जनवरी 2026 को 27.85 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं। अगर पिछले 6 महीने की बात करें तो पटेल इंजीनियरिंग के शेयरों में 28 पर्सेंट की गिरावट देखने को मिली है। पिछले 3 महीने में सिविल कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री से जुड़ी इस कंपनी के शेयरों में 23 पर्सेंट की गिरावट आई है। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 51.86 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 26.16 रुपये है।

ये भी पढ़ें:सोने-चांदी के भाव 7वें आसमान पर, 3 दिन में चांदी ₹34368 उछली और सोना ₹5030

क्या करती है कंपनी
पटेल इंजीनियरिंग (Patel Engineering) इंफ्रास्ट्रक्चर एंड कंस्ट्रक्शन स्पेस में ऑपरेट करती है। डैम, टनल्स, हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्लांट्स, हाईवेज, ब्रिज और रेलवे के साथ रियल एस्टेट डिवेलपमेंट में कंपनी को महारत है। पिछले महीने ही पटेल इंजीनियरिंग ने अरुणाचल प्रदेश सरकार के साथ एक समझौते पर दस्तखत की घोषणा की है। यह समझौता (MoU) वेस्ट कामेंग जिले में 144 मेगावॉट गोंगरी हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट के रीस्टोरेशन और डिवेलपमेंट के लिए है। इस प्रोजेक्ट की टोटल कॉस्ट 1700 करोड़ रुपये होने का अनुमान है, इसका कंस्ट्रक्शन करीब 4 साल में पूरा होने की उम्मीद है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह स्टॉक मार्केट, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,