Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Ace Investor Rekha Jhunjhunwala exits from Canara Bank Jhunjhunwala name missing from key Shareholders list
रेखा झुनझुनवाला ने बेचे इस बैंक के शेयर, बड़े शेयरधारकों की लिस्ट से गायब है उनका नाम

रेखा झुनझुनवाला ने बेचे इस बैंक के शेयर, बड़े शेयरधारकों की लिस्ट से गायब है उनका नाम

संक्षेप:

रेखा झुनझुनवाला का नाम केनरा बैंक के बड़े शेयरधारकों की लिस्ट से गायब है, जो संकेत करता है कि झुनझुनवाला या तो केनरा बैंक से पूरी तरह बाहर हो गई हैं या फिर बैंक में उनकी हिस्सेदारी 1% से कम रह गई है।

Jan 06, 2026 01:09 pm ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

दिग्गज निवेशक रेखा झुनझुनवाला या तो केनरा बैंक के पूरे शेयर बेचकर इससे बाहर हो गई हैं या फिर उन्होंने इस सरकारी बैंक में अपनी हिस्सेदारी घटा ली है। इस बात का इशारा दिसंबर 2025 तिमाही की हालिया शेयरहोल्डिंग से मिलता है। केनरा बैंक के शेयर मंगलवार को BSE में उछाल के साथ 156.10 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं। बैंक के शेयर अपने 52 हफ्ते के हाई लेवल के बिल्कुल करीब हैं। केनरा बैंक के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 158 रुपये है। वहीं, बैंक के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 78.58 रुपये है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बड़े शेयरहोल्डर्स की लिस्ट से गायब है रेखा झुनझुनवाला का नाम
दिसंबर 2025 तिमाही के हालिया शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, रेखा झुनझुनवाला का नाम केनरा बैंक के बड़े शेयरधारकों की लिस्ट से गायब है, जो कि संकेत करता है कि रेखा झुनझुनवाला या तो केनरा बैंक से पूरी तरह बाहर हो गई हैं या फिर बैंक में उनकी हिस्सेदारी 1 पर्सेंट से कम रह गई है। सितंबर 2025 तिमाही में रेखा झुनझुनवाला के पास केनरा बैंक के 142,443,000 शेयर थे। बैंक में उनकी 1.57 पर्सेंट हिस्सेदारी थी। रेखा झुनझुनवाला ने जून 2025 तिमाही के मुकाबले सितंबर तिमाही में बैंक में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई थी। दिसंबर 2025 तिमाही की शेयरहोल्डिंग को हमने NSE से लिया है, शेयरहोल्डर्स में रेखा झुनझुनवाला का नाम नहीं है। इसके अलावा, Trendlyne के डेटा में भी केनरा बैंक में रेखा झुनझुनवाला की हिस्सेदारी 1 पर्सेंट से कम बताई गई है।

ये भी पढ़ें:टाटा के इस शेयर के बुरे हाल, बाजार खुलते ही बिखरा, 8% से ज्यादा टूटा शेयर का दाम

490% से ज्यादा उछल गए हैं केनरा बैंक के शेयर
केनरा बैंक (Canara Bank) के शेयर पिछले पांच साल में 490 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। इस सरकारी बैंक के शेयर 8 जनवरी 2021 को 26.20 रुपये पर थे। केनरा बैंक के शेयर 6 जनवरी 2026 को 156.10 रुपये पर पहुंच गए हैं। पिछले 4 साल में बैंक के शेयरों में 266 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। पिछले 3 साल में केनरा बैंक के शेयर 143 पर्सेंट से ज्यादा उछले हैं। अगर पिछले एक साल की बात करें तो केनरा बैंक के शेयरों में 60 पर्सेंट से अधिक की तेजी आई है। बैंक के शेयर पिछले 6 महीने में 37 पर्सेंट चढ़ गए हैं।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni
विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट्स, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। वह नवभारत टाइम्स, नेटवर्क 18 डिजिटल और इकनॉमिक टाइम्स हिंदी में काम कर चुके हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।