Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Ace investor mukul agarwal buy 4 crore shares of Hindustan Construction Company price 18 rupees
मुकुल अग्रवाल ने 100 साल पुरानी कंपनी के खरीदे 4 करोड़ से ज्यादा शेयर, ₹18 पर आया भाव

मुकुल अग्रवाल ने 100 साल पुरानी कंपनी के खरीदे 4 करोड़ से ज्यादा शेयर, ₹18 पर आया भाव

संक्षेप:

दिग्गज निवेशक मुकुल अग्रवाल ने बाजार की भीड़ से अलग हटकर एक बड़ा दांव खेला है। उन्होंने ₹20 से कम कीमत वाले स्टॉक में भारी निवेश कर दलाल स्ट्रीट का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

Jan 12, 2026 03:51 pm ISTVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Penny Stock: भारतीय शेयर बाजार में इस समय सतर्कता का माहौल बना हुआ है। ग्लोबल संकेतों और भू-राजनीतिक तनावों के चलते सेंसेक्स और निफ्टी की शुरुआत कई दिनों से उतार-चढ़ाव भरी रही है। ऐसे माहौल में जहां ज्यादातर निवेशक संभलकर कदम रख रहे हैं, वहीं दिग्गज निवेशक मुकुल अग्रवाल ने बाजार की भीड़ से अलग हटकर एक बड़ा दांव खेला है। उन्होंने ₹20 से कम कीमत वाले स्टॉक में भारी निवेश कर दलाल स्ट्रीट का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मुकुल अग्रवाल ने खरीदे 4,40,19,921 शेयर

मुकुल अग्रवाल ने हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड (HCC) में करीब 4,40,19,921 शेयर खरीदे हैं, जो कंपनी में लगभग 1.68% हिस्सेदारी के बराबर है। यह निवेश ऐसे समय पर किया गया है जब बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है, लेकिन कंपनी का ऑर्डर बुक ₹13,152 करोड़ का मजबूत स्तर दिखाता है। इससे यह संकेत मिलता है कि आने वाले समय में कंपनी के पास काम की कोई कमी नहीं है और उसका बिजनेस विजिबिलिटी काफी मजबूत बनी हुई है। इस बीच, कंपनी के शेयर आज 2 पर्सेंट तक चढ़कर 18.44 रुपये पर आ गए।

100 साल पुरानी है कंपनी

करीब 100 साल पुराने इंजीनियरिंग अनुभव वाली HCC भारत की जानी-मानी इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनियों में से एक है। कंपनी ने देश की 26% हाइड्रो पावर और 60% न्यूक्लियर पावर क्षमता से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर काम किया है। इसके अलावा, HCC ने हजारों किलोमीटर एक्सप्रेसवे और हाईवे, सैकड़ों किलोमीटर टनल और सैकड़ों पुलों का निर्माण किया है। आज कंपनी ट्रांसपोर्टेशन, पावर और वाटर जैसे अहम इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर्स में अपनी मजबूत मौजूदगी रखती है।

कंपनी के शेयरों के हाल

वित्तीय आंकड़ों की बात करें तो HCC का मार्केट कैप करीब ₹4,785 करोड़ है। शेयर अपने 52-वीक लो से करीब 12% ऊपर आ चुका है और पिछले 3 साल में करीब 160% का मल्टीबैगर रिटर्न दे चुका है। जानकारों का मानना है कि मुकुल अग्रवाल का निवेश कंपनी की लंबी अवधि की संभावनाओं पर भरोसा दिखाता है। मजबूत ऑर्डर बुक और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में सरकार के बढ़ते खर्च को देखते हुए, यह स्टॉक आने वाले समय में निवेशकों की नजर में बना रह सकता है।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak
वर्षा पाठक बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर करीब 2 साल से हिन्दुस्तान डिजिटल से जुड़ी हुई हैं। मूल रूप से मधुबनी (बिहार) की रहने वाली वर्षा लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें बिजनेस सेक्शन के अलग-अलग जॉनर की खबरों की समझ है। इसमें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी आदि शामिल हैं। करीब 7 साल से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय वर्षा ने यहां से पहले दैनिक भास्कर और नेटवर्क 18 में बतौर कंटेंट राइटर काम किया है। उन्हें रिपोर्टिंग का भी अनुभव है। करियर की छोटी अवधि में ही वर्षा के काम की ना सिर्फ सराहना हुई है बल्कि सम्मानित भी किया गया है। वर्षा ने जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में डिप्लोमा की डिग्री ली। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।