इंट्रा-डे में 10% उछल गया यह शेयर, पैरेंट कंपनी के पास है बंपर ऑर्डर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • BSE पर ABB इंडिया के शेयर की कीमत 10% बढ़कर ₹7,923.35 हो गई
  • यह शेयर के 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर भी है
  • ABB इंडिया की पैरेंट कंपनी ABB ने जून 2026 (Q2CY26) में समाप्त दूसरी तिमाही के लिए रिकॉर्ड हाई ऑर्डर और मजबूत ऑपरेशनल परफॉर्मेंस की जानकारी दी
इंट्रा-डे में 10% उछल गया यह शेयर, पैरेंट कंपनी के पास है बंपर ऑर्डर

ABB India share price: शानदार तिमाही नतीजे और ऑर्डर के दम पर गुरुवार को चर्चित कंपनी- ABB इंडिया के शेयर में जबरदस्त उछाल आया। सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन BSE पर ABB इंडिया के शेयर की कीमत 10% बढ़कर ₹7,923.35 हो गई। यह शेयर के 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर भी है। इसी के साथ, ABB इंडिया के शेयर की कीमत ने 22 अप्रैल 2026 को बने अपने पिछले उच्चतम स्तर ₹7,824.95 को पार कर लिया। बता दें कि 18 जून 2024 को शेयर ने ₹9200 का रिकॉर्ड उच्चतम स्तर छुआ था। कैलेंडर वर्ष 2026 में अब तक ABB इंडिया के शेयर ने 53% की बढ़त हासिल की है जबकि इसी दौरान BSE सेंसेक्स में 9% की गिरावट आई है।

कैसे रहे नतीजे

ABB इंडिया की पैरेंट कंपनी ABB ने जून 2026 (Q2CY26) में समाप्त दूसरी तिमाही के लिए रिकॉर्ड हाई ऑर्डर और मजबूत ऑपरेशनल परफॉर्मेंस की जानकारी दी। ABB ने बताया कि कंपनी ने 12 बिलियन डॉलर का रिकॉर्ड-हाई ऑर्डर हासिल किया। इसने 12% की मजबूत एबिटा मार्जिन में 90 बेसिस पॉइंट्स की बढ़ोतरी के साथ 20.2% का मार्जिन दर्ज किया। कंपनी ने बताया कि कंपनी ने ऑपरेशनल EBITA में 20% और प्रति शेयर आय (EPS) में 8% का सुधार किया। कंपनी ने कहा कि 30% की मजबूत ऑर्डर ग्रोथ को एनर्जी विस्तार, एनर्जी स्किल और एनर्जी रेजिलिएंस जैसे बड़े ट्रेंड्स (मेगाट्रेंड्स) में ग्राहकों के लगातार निवेश से बल मिला।

ये ऐसे क्षेत्र हैं जहां ABB का पोर्टफोलियो बेहतर परिणाम देने के लिए अच्छी स्थिति में है। कंपनी ने कहा कि 2026 की पहली तिमाही में रियल एस्टेट से हुए फायदे को हटाने के बाद भी ऑपरेशनल एबिटा मार्जिन में सालाना आधार पर सुधार होना चाहिए।

कंपनी का भारत में परफॉर्मेंस

भारत के मजबूत मैक्रो-इकोनॉमिक आधार इंफ्रास्ट्रक्चर में लगातार निवेश और एनर्जी ट्रांजिशन की पहलों में तेजी से इलेक्ट्रिफिकेशन सॉल्यूशंस की मांग बनी रहने की उम्मीद है।ABB इंडिया ने कैलेंडर ईयर 2026 के पहले क्वार्टर के दौरान ऑर्डर मिलने में साल-दर-साल 25 प्रतिशत की मजबूत बढ़ोतरी दर्ज की, जिसमें डेटा सेंटर, रेलवे, रिन्यूएबल एनर्जी और बिल्डिंग इंफ्रास्ट्रक्चर में अच्छी डिमांड का योगदान रहा।

मैनेजमेंट ने बताया कि अधिकतर मुख्य इंडस्ट्रीज में मांग मजबूत बनी हुई है और साथ ही अच्छे अवसरों की पाइपलाइन, प्राइवेट सेक्टर में कैपिटल एक्सपेंडिचर की रफ्तार भी जारी है। ICICI सिक्योरिटीज के एनालिस्ट्स के मुताबिक ऑर्डर बैकलॉग लगभग ₹11,000 करोड़ का है, जिससे आने वाली कई तिमाहियों में काम पूरा करने और रेवेन्यू मिलने की अच्छी संभावना दिख रही है।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़इंट्रा-डे में 10% उछल गया यह शेयर, पैरेंट कंपनी के पास है बंपर ऑर्डर