Aaj Ka Sone Ka Bhav: सोने के रेट में बदलाव, चेक करें दिल्ली, लखनऊ, जयपुर के ताजा भाव

Feb 24, 2026 12:34 pm ISTDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share

Aaj Ka Sone Ka Bhav: दिल्ली में 24 कैरेट सोना 160590 रुपये, मुंबई में 160860 और कोलकाता में 160430 रुपये प्रति 10 ग्राम है। चेन्नई 161110 रुपये और लखनऊ में 160690 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से बिक रहा है। इंदौर में 160810 रुपये है। जबकि, जयपुर में 160620 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

Aaj Ka Sone Ka Bhav: सोने के रेट में बदलाव, चेक करें दिल्ली, लखनऊ, जयपुर के ताजा भाव

Gold Rate 24 Feb.: आज सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के भाव में बदलाव देखने को मिल रहा है। bullions.co.in द्वारा जारी रेट के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव आज 950 रुपये सस्ता होकर 161160 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर आ गया है। अगर अलग-अलग शहरों की बात करें तो बुलियंस डॉट को डॉट इन के मुताबिक दिल्ली में 24 कैरेट सोना 160590 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से बिक रहा है। जबकि, मुंबई में यह 160860 और कोलकाता में 160430 रुपये प्रति 10 ग्राम है। दूसरी ओर चेन्नई 161110 रुपये और लखनऊ में 160690 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से बिक रहा है। इंदौर में 24 कैरेट गोल्ड का रेट आज 160810 रुपये है। जबकि, जयपुर में 160620 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

आईबीजेए के मुताबिक क्या है सोने का आज का भाव

अगर IBJA ने जो रेट जारी किया है, उसके मुताबिक आज 24 फरवरी गोल्ड 999 के भाव में सोमवार के बंद भाव की तुलना में 1283 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा होकर 159503 रुपये पर पहुंच गया है। इस रेट के मुताबिक अब सोना सर्राफा मार्केट के अपने ऑल टाइम हाई 176121 से 16618 रुपये ही सस्ता रह गया है। जीएसटी समेत सोना आज 164288 रुपये पर पहुंच गया है।

18 और 22 कैरेट गोल्ड के क्या हैं आज के रेट

22 कैरेट गोल्ड अब जीएसटी के साथ 150488 रुपये, 18 कैरेट गोल्ड जीएसटी के साथ 123215 रुपये पहुंच गया है। सोमवार को गोल्ड 999 बिना जीएसटी 158220 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। आईबीजेए दिन में दो बार रेट जारी करता है। एक बार दोपहर 12 या सवा 12 बजे के करीब दूसरा 5 बजे के आसपास। अभी यह रेट दोपहर सवा 12 बजे वाला है।

इन सवालों के जवाब आपके लिए हैं जरूरी

FAQ

सवाल: 1kg चांदी की कीमत क्या है?

जवाब: 1KG चांदी की कीमत IBJA के मुताबिक 266535 रुपये प्रति किलो है।

सवाल: आज दिल्ली में चांदी का क्या रेट है?

जवाब: आज दिल्ली में चांदी bullions.co.in के मुताबिक 268090 रुपये प्रति किलो है।

सवाल: 3 अक्टूबर 2025 को चांदी का भाव क्या था?

जवाब: 3 अक्टूबर 2025 को चांदी का भाव 145610 रुपये प्रति किलो था।

सवाल: 10 ग्राम चांदी के सिक्के का भाव क्या है?

जवाब: bullions.co.in के मुताबिक दिल्ली में 10 ग्राम चांदी के सिक्के का भाव 2413 रुपये है।

सवाल: 1 किलो सोना कितने का है?

जवाब: 1 किलो सोना bullions.co.in के मुताबिक दिल्ली में 1,61,10,000 रुपये है।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया:-लाइव हिन्दुस्तान में पिछले 6 साल से बिजनेस टीम का अहम हिस्सा हैं। दृगराज को पत्रकारिता में 21 वर्षों का लंबा अनुभव है। इन्होंने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी स्पेशल खबरों से खास पहचान बनाई है। शेयर मार्केट, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी पर विशेष पकड़। मैथ्स से ग्रेजुएट, मास कम्युनिकेशन और कंप्यूटर साइंस में पीजी डिप्लोमा। दृगराज, रिसर्च और एनॉलिस के जरिए मार्केट डेटा को आसान भाषा में 'कुछ अलग' पाठकों तक पहुंचाते हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले साढ़े सात साल तक हिन्दुस्तान अखबार में बतौर सीनियर रिपोर्टर काम किया। इसके अलावा सहारा समय, दैनिक जागरण, न्यूज नेशन में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,