₹6000 से अधिक गिरे चांदी के भाव, दिल्ली से लखनऊ तक चेक करें 10 gm सिक्के के आज के रेट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Aaj Ka chandi Ka Bhav: पटना में चांदी का भाव 6220 रुपये गिरकर 262720 रुपये किलो हो गया है
  • जयपुर में चांदी 6210 रुपये सस्ती होकर 262830 रुपये  और लखनऊ में आज चांदी का भाव 6220 रुपये प्रति किलो नीचे 262930 रुपये है
  • जबकि, दिल्ली में आज का चांदी का भाव 263280 रुपये किलो है
₹6000 से अधिक गिरे चांदी के भाव, दिल्ली से लखनऊ तक चेक करें 10 gm सिक्के के आज के रेट

Silver Rate 26 Feb.: चांदी के भाव में आज भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। बुधवार के बंद भाव के मुकाबले चांदी आज गुरुवार को दोपहर सवा एक बजे के करीब 6230 रुपये प्रति किलो टूटकर 263340 रुपये पर आ गई थी। यह रेट bullions.co.in ने जारी किया है। इस रेट के मुताबिक दिल्ली में आज का चांदी का भाव 263280 रुपये किलो है। इसमें 5340 रुपये की गिरावट है। मुंबई में चांदी के रेट 6220 रुपये गिरकर 262860 रुपये प्रति किलो और चेन्नई में 6230 रुपये सस्ता होकर 263630 रुपये प्रति किलो पर आ गए हैं।

कोलकाता में चांदी 6200 रुपये टूटी है। यह 262520 रुपये पर आ गई है। बिहार की राजधानी पटना में आज 1 किलो चांदी का भाव 6220 रुपये गिरकर 262720 रुपये किलो है। वहीं, राजस्थान की राजधानी जयपुर में चांदी 6210 रुपये सस्ती होकर 262830 रुपये प्रति किलो ग्राम पर आ गई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में आज चांदी का भाव 6220 रुपये प्रति किलो नीचे 262930 रुपये है।

10 ग्राम के चांदी के सिक्के का क्या है भाव

दिल्ली में 10 ग्राम का चांदी का सिक्का आज 2362 रुपये में जबकि, लखनऊ में 2,366 रुपये में बिक रहा है। मुंबई में यही सिक्का 2363 रुपये में मिल रहा है। दूसरी ओर कोलकाता में चांदी का 10 ग्राम का सिक्के का भाव आज 2360 रुपये है। चेन्नई में चांदी का इतने वजन का सिक्का आज 2370 रुपये में बिक रहा है।

IBJA Rates के मुताबिक क्या हैं भाव

आईबीजेए के मुताबिक आज चांदी महज 233 रुपये की तेजी के साथ बिना जीएसटी 265650 रुपये प्रति किलो के रेट से खुली। जीएसटी समेत 2.73 लाख के पार चली गई है। अगर 29 जनवरी के इसके सर्राफा मार्केट के ऑल टाइम हाई 385933 रुपये किलो से तुलना करें तो अभी चांदी शिखर से 120283 रुपये प्रति किलो सस्ती है।

FAQ

सवाल: 1kg चांदी की कीमत क्या है?

जवाब: 1KG चांदी की कीमत IBJA के मुताबिक 265650 रुपये प्रति किलो है।

सवाल: आज दिल्ली में चांदी का क्या रेट है?

जवाब: आज दिल्ली में चांदी bullions.co.in के मुताबिक 263280 रुपये प्रति किलो है।

सवाल: 3 अक्टूबर 2025 को चांदी का भाव क्या था?

जवाब: 3 अक्टूबर 2025 को चांदी का भाव 145610 रुपये प्रति किलो था।

सवाल: 10 ग्राम चांदी के सिक्के का भाव क्या है?

जवाब: bullions.co.in के मुताबिक दिल्ली में 10 ग्राम चांदी के सिक्के का भाव 2370 रुपये है।

सवाल: 1 किलो सोना कितने का है?

जवाब: 1 किलो सोना bullions.co.in के मुताबिक दिल्ली में 1,60,23,000 रुपये है।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,