Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़A-1 Ltd share jumps 5 percent after this good news came
1 पर 3 शेयर बोनस दे चुकी है कंपनी, शेयरों में लगा 5% का अपर सर्किट, आई है एक गुड न्यूज

1 पर 3 शेयर बोनस दे चुकी है कंपनी, शेयरों में लगा 5% का अपर सर्किट, आई है एक गुड न्यूज

संक्षेप:

Multibagger Stock: मल्टीबैगर स्टॉक ए-1 लिमिटेड (A-1 Ltd) के शेयरों में आज अपर सर्किट लगा है। कंपनी के शेयरों की कीमतों में 5 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। कंपनी ने एक्सचेंज को दी जानकारी में कहा है कि उन्हें दो वर्क ऑर्डर मिला है। एक काम कंपनी को नोएडा से मिला है।

Jan 19, 2026 03:43 pm ISTTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Multibagger Stock: मल्टीबैगर स्टॉक ए-1 लिमिटेड (A-1 Ltd) के शेयरों में आज अपर सर्किट लगा है। कंपनी के शेयरों की कीमतों में 5 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। कंपनी ने एक्सचेंज को दी जानकारी में कहा है कि उन्हें दो वर्क ऑर्डर मिला है। एक काम कंपनी को नोएडा से मिला है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बीएसई में ए-1 लिमिटेड का शेयर 30.40 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 5 प्रतिशत की तेजी के साथ 33.60 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया।

ये भी पढ़ें:टाटा ग्रुप की कंपनी का शेयर 4.5% लुढ़का, अमेरिका के नए टैरिफ का असर

क्या मिला है कंपनी को काम?

ए-1 लिमिटेड ने एक्सचेंज को दी जानकारी में कहा है कि जिपनोटा एंटरप्राइजेज लिमिटेड की तरफ से ईवी मोटरसाइकिल का काम मिला है। कंपनी को 525 यूनिट सप्लाई करना है। वहीं, दूसरा ऑर्डर आयुष्मान इंजीनियरिंग, नोएडा से मिला है। कंपनी को लो-स्पीड इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स का ऑर्डर रिसीव किया गया है। कंपनी को 900 यूनिट का काम मिला है। बता दें, कंपनी को कुल 1425 यूनिट का ऑर्डर मिला है।

6 महीने में किया पैसा दोगुना

ए-1 लिमिटेड के शेयरों का प्रदर्शन शानदार रहा है। बीते तीन महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 31 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, 6 महीने में कंपनी के शेयरों का भाव 101 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई है। कंपनी का 52 वीक हाई 70.41 रुपये और 52 वीक लो लेवल 9.63 रुपये है। इस कंपनी का मार्केट कैप 1545 करोड़ रुपये का है।

ये भी पढ़ें:IPO की धमाकेदार लिस्टिंग के बाद बुरा हाल, 11% लुढ़का शेयर, 40 रुपये तक आया भाव

दो साल में ए-1 लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 267 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली है। वहीं, 5 साल में कंपनी के शेयरों का भाव 2233 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है।

3 बोनस शेयर दे चुकी है कंपनी

पिछले साल 31 तारीख को कंपनी के शेयर एक्स-बोनस ट्रेड किया था। योग्य निवेशकों को एक शेयर पर तीन शेयर बोनस मिला था। वहीं, 8 जनवरी 2026 को कंपनी एक्स-स्प्लिट ट्रेड की थी। तब कंपनी के शेयरों का 10 हिस्सों में बंटवारा हुआ था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।