
एक छोटी सी गलती, 20 मिनट में ट्रेडर को ₹1.75 करोड़ का फायदा, हाईकोर्ट ने कहा- रख लो पैसा
शेयर बाजार में अबतक आपने कई बार सुना होगा कि एक छोटी सी गलती की वजह से करोड़ों रुपये का नुकसान हो गया। लेकिन एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें टेक्निकल ग्लिच की वजह से ट्रेडर 20 मिनट में करोड़पति बन गया।
शेयर बाजार में अबतक आपने कई बार सुना होगा कि एक छोटी सी गलती की वजह से करोड़ों रुपये का नुकसान हो गया। लेकिन एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें टेक्निकल ग्लिच की वजह से ट्रेडर 20 मिनट में करोड़पति बन गया। मुंबई के इस ट्रेडर को 1.75 करोड़ रुपये का फायदा हुआ है। हम बात कर रहे हैं कोटक सिक्योरिटीज की तरफ से की गई एक छोटी सी गलती। जिससे ट्रे़डर के अकाउंट में 40 करोड़ रुपये आ गए। उस पैसे का उपयोग करके निवेशक ने 20 मिनट में 1.75 करोड़ रुपये का फायदा कमाया।
2022 का है मामाल?
कोटक सिक्योरिटीज की तरफ से की गई एक छोटी सी गलती की वजह से गजानन राजगुरु के अकाउंट में 40 करोड़ रुपये साल 2022 में आ गए थे। सिस्टम ग्लिड का फायदा उठाते हुए राजगुरु फ्यूचर्स एंड ऑपशंस के जरिए महज 20 मिनट में 2.38 करोड़ रुपये का प्रॉफिट बनाया था। शुरुआत में राजगुरु को 54 लाख रुपये का नुकसान उठाना पड़ा था। इस नुकसान को हटा दें तो 20 मिनट में राजगुरु ने कुल 1.75 करोड़ रुपये का फायदा कमाया।
किस बात की है लड़ाई?
कोटक सिक्योरिटीज को जब अपनी गलती पता चली तो उन्होंने 40 करोड़ रुपये वापस क्रेडिट कर लिए। कोटक सिक्योरिटीज राजगुरु से 40 करोड़ रुपये का प्रॉफिट भी रिकवर करना चाहता है। लेकिन दिसंबर 2025 में बॉम्बे हाईकोर्ट ने इसे रिजेक्ट कर दिया। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि ट्रेडर ने प्रॉफिट अपने स्किल, रिस्क लेने की क्षमता से बनाया है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा कि यह पूरा प्रकरण ‘अनुचित लाभ’ के दायरे में नहीं आता है। जज ने कहा कि इस गलती की वजह से कोटक सिक्योरिटीज को कोई नुकसान नहीं हुआ है। ऐसे में वो प्रॉफिट पर कोई दावा नहीं कर सकते हैं।
कोटक ने फिर फाइल की अपील
ब्रोकरेज हाउस कोटक सिक्योरिटीज की तरफ से फिर से अपील की गई है। जिस पर कोर्ट 4 फरवरी 2026 को सुनवाई करेगा। तब कोर्ट ने 1.75 करोड़ रुपये राजगुरु को रखने का अंतरिम आदेश दे दिया है।
(शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)





