Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़a SIP of rs 2000 may make you a crorepati just keep depositing for this many days
₹2000 की SIP आपको बना सकती है करोड़पति, बस इतने दिन जमा करते रहें

₹2000 की SIP आपको बना सकती है करोड़पति, बस इतने दिन जमा करते रहें

संक्षेप:

अगर आप शेयर मार्केट में डायरेक्ट पैसा नहीं लगा सकते तो आपके लिए सबसे अच्छा रास्ता म्यूचुअल फंड हैं। अगर आप करोड़पति बनना चाहते हैं तो महज 2000 रुपये महीने का निवेश आपका यह सपना पूरा कर सकता है। आइए समझें कबतक आपकी 2000 की SIP आपको करोड़पति बना सकती है।

Mon, 3 Nov 2025 07:39 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अगर आप शेयर मार्केट में डायरेक्ट पैसा नहीं लगा सकते तो आपके लिए सबसे अच्छा रास्ता म्यूचुअल फंड हैं। यहां आपका पैसा फंड मैनेजर के जरिए कई शेयरों में लगता है। हालांकि, यहां भी निवेश में जोखिम है, लेकिन यहां आपका पैसा एफडी की तुलना में बहुत अधिक रिटर्न दे सकता है। अगर आप करोड़पति बनना चाहते हैं तो महज 2000 रुपये महीने का निवेश आपका यह सपना पूरा कर सकता है। आइए समझें कबतक आपकी 2000 की SIP आपको करोड़पति बना सकती है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

योजना बनाना: पहले तय करें कि आप हर महीने कितना पैसा निवेश करना चाहते हैं। मान लीजिए आप म्यूचुअल फंड एसआईपी के जरिए हर महीने ₹2,000 निवेश का फैसला करते हैं।

निवेश की अवधि: अपने निवेश की कुल अवधि तय करें। मान लीजिए आप एक नए निवेशक हैं और कम से कम 30 साल के लिए निवेश करना चाहते हैं।

निवेश की आवृत्ति: म्यूचुअल फंड हाउस महीने में एक बार, तिमाही या सालाना जैसी अलग-अलग आवृत्तियां पेश करते हैं। विशेषज्ञ महीने में एक बार निवेश की सलाह देते हैं।

अपेक्षित रिटर्न: अपेक्षित रिटर्न का मतलब है कि आप अपने एसआईपी निवेश पर कितना रिटर्न की उम्मीद करते हैं। मान लीजिए आप अपने निवेश पर 15% रिटर्न की उम्मीद करते हैं।

कुल जमा राशि: 15% के अपेक्षित रिटर्न के साथ 30 साल तक ₹2,000 की मासिक एसआईपी से आपके पास कुल ₹1.40 करोड़ की राशि जमा होगी।

अपेक्षित रिटर्न तय करते समय ध्यान रखने वाली तीन महत्वपूर्ण बातें

1. अगर आपने म्यूचुअल फंड की श्रेणी तय कर ली है, तो आप एक निश्चित समय अवधि के लिए उस श्रेणी के औसत रिटर्न को देख सकते हैं।

2. अगर आपके दिमाग में कोई खास म्यूचुअल फंड स्कीम है और आप एक तय समय के लिए उसके प्रदर्शन की जांच करना चाहते हैं, तो आप उस खास स्कीम के एसआईपी रिटर्न को चुन सकते हैं।

3. रिटर्न की दर, स्कीम के निवेश उद्देश्य और निवेशक के वित्तीय लक्ष्य दोनों के अनुरूप होनी चाहिए।

(डिस्‍क्‍लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। Mutual Fund में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia
टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल मिलाकर 20 साल का अनुभव। एचटी डिजिटल से पहले दृगराज न्यूज नेशन, दैनिक जागरण, हिंदुस्तान, सहारा समय और वॉच न्यूज एमपी /सीजी में रिपोर्टिग और डेस्क पर जिम्मेदारी निभा चुके हैं। स्पेशल स्टोरीज,स्पोर्ट्स, पॉलिटिक्स, सिनेमा, स्पोर्ट्स के बाद अब बिजनेस की खबरें लिख रहे हैं। दृगराज, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।