Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़A B Infrabuild Ltd gave more than 3600 percent return share jumps 4 5 percent today
3600% का रिटर्न, आज 4.5% उछला भाव, कीमत अब भी 20 रुपये से कम

3600% का रिटर्न, आज 4.5% उछला भाव, कीमत अब भी 20 रुपये से कम

संक्षेप:

Multibagger Stock: मल्टीबैगर स्मॉल कैप स्टॉक एबी इंफ्राबिल्ड (A B Infrabuild Ltd) के शेयरों की कीमतों में आज बुधवार को 4.5 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों का भाव इसके बाद दो हफ्ते के उच्चतम स्तर 19.77 रुपये के लेवल पर बीएसई में पहुंच गया।

Jan 07, 2026 03:18 pm ISTTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Multibagger Stock: मल्टीबैगर स्मॉल कैप स्टॉक एबी इंफ्राबिल्ड (A B Infrabuild Ltd) के शेयरों की कीमतों में आज बुधवार को 4.5 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों का भाव इसके बाद दो हफ्ते के उच्चतम स्तर 19.7 रुपये के लेवल पर बीएसई में पहुंच गया। कंपनी के शेयरों में इस रिएक्शन के पीछे की वजह कई ऑर्डर का मिलना है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

51.43 करोड़ रुपये का मिला काम

मंगलवार को बाजार के बंद होने के बाद कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को बताया कि उन्हें ईस्ट कोस्ट रेलवे से 51.43 करोड़ रुपये का काम मिला है। कंपनी को पुल के ऊपर सड़क बनाने का काम मिला है। बता दें, एक महीने के अंदर ही कंपनी को यह दूसरा बड़ा वर्क ऑर्डर है। इससे पहले कंपनी को ऐसा ही एक ऑर्डर दिसंबर में मिला था। जिसकी कीमत 52 करोड़ रुपये थी।

ये भी पढ़ें:SBI Funds IPO से दिग्गज बैंकर्स क्यों कर रहे हैं किनारा?

इससे पहले सोमवार को कंपनी ने एक्सचेंज को बताया था कि उन्हें एमपी रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन से काम मिला है। कंपनी को एनएच-30 पर एक अतिरिक्त लेन बनाने का काम मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश बॉर्डर मिला है। इस वर्क ऑर्डर की कुल वैल्यू 10.75 करोड़ रुपये की है।

मालामाल करने वाला है स्टॉक

2019 की लिस्टिंग के बाद से ही एबी इंफ्राबिल्ड के शेयरों की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। महज 8 महीने के अंदर ही कंपनी के शेयरों की कीमतों में 116 प्रतिशत की तेजी आई है। इस दौरान कंपनी के शेयर सिंतबर 22.50 रुपये के रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने में सफल रहे थे।

इस मल्टीबैगर स्टॉक ने हर साल निवेशकों को पॉजिटिव रिटर्न दिया है। 2023 में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 339 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, 2025 में पोजीशनल निवेशकों को 102 प्रतिशत का फायदा हुआ है। बता दें, 2019 से अबतक इस स्मॉल कैप के शेयरों की कीमतों में 3600 प्रतिशत की तेजी आई है।

ये भी पढ़ें:60 रुपये पहुंचा GMP, खुल गया है IPO, अभी से दिखा रहा है 34% फायदा

अक्टूबर 2025 में कंपनी के शेयरों का बंटवारा हुआ था। तब कंपनी के शेयरों को 10 हिस्सों में बांटा गया था। जिसके बाद शेयरों की फेस वैल्यू घटकर 1 रुपये प्रति शेयर हो गई थी।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,