Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़A 1 Limited 5 share bonus stock split into 10 parts have you own this
1 पर 5 शेयर बोनस, 10 हिस्सों में स्टॉक बांटने की तैयारी, निवेशकों की निगाह 14 नवंबर की मीटिंग पर

1 पर 5 शेयर बोनस, 10 हिस्सों में स्टॉक बांटने की तैयारी, निवेशकों की निगाह 14 नवंबर की मीटिंग पर

संक्षेप: Bonus Share: इस साल निवेशकों को मोटा रिटर्न देने वाली कंपनी ए-1 लिमिटेड (A-1 Limited) अब बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट की तैयारी में है। 14 नवंबर को कंपनी की बोर्ड मीटिंग है। इसी मीटिंग में बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट पर मुहर लगाई जाएगी।

Sun, 9 Nov 2025 01:36 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Bonus Share: इस साल निवेशकों को मोटा रिटर्न देने वाली कंपनी ए-1 लिमिटेड (A-1 Limited) अब बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट की तैयारी में है। 14 नवंबर को कंपनी की बोर्ड मीटिंग है। इसी मीटिंग में बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट पर मुहर लगाई जाएगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

5 शेयर बोनस शेयर देने का प्रस्ताव

एक्सचेंज को दी जानकारी में ए-वन लिमिटेड ने बताया है कि 1 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर 5 बोनस शेयर देने का प्रस्ताव है। इस पर 14 नवंबर को मुहर लगाई जाएगी। इसके अलावा मल्टीबैगर स्टॉक के शेयरों को 10 हिस्सों में बांटने का भी प्रस्ताव है। इस स्टॉक स्प्लिट के बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू घटकर एक रुपये प्रति शेयर हो जाएगी। इसी बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट पर 14 नवंबर को बोर्ड फैसला करेगा। इसके अलावा स्टॉक स्प्लिट के लिए रिकॉर्ड डेट पर भी बोर्ड निर्णय करेगा।

ये भी पढ़ें:इस हफ्ते बदलेगी शेयर बाजार की हालत? या फिर और गिरेगा मार्केट, जानें

2021 में बोनस शेयर दे चुकी है कंपनी

अगर 14 नवंबर को बोनस शेयर देने पर फैसला हुआ तो यह दूसरी बार होगा जब कंपनी अपने निवेशकों को बोनस शेयर देगी। इससे पहले कंपनी ने 2021 में बोनस शेयर दिया था। तब कंपनी ने 20 शेयरों पर 3 शेयर बोनस दिया था।

शेयर बाजार में कंपनी का प्रदर्शन कैसा?

बीते एक महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 68 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, 3 महीने में ए-वन लिमिटेड के शेयरों का भाव 152 प्रतिशत बढ़ा है। वहीं, 6 महीने में कंपनी ने पोजीशनल निवेशकों को 215 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। बता दें, एक साल में कंपनी के शेयरों का भाव 377 प्रतिशत बढ़ा है। कंपनी का 52 वीक हाई 1838.90 रुपये और 52 वीक लो लेवल 340 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 1903 करोड़ रुपये का है।

ये भी पढ़ें:इस रेलवे स्टॉक के पास ₹30000 करोड़ का काम, मुंबई मेट्रो का भी मिला वर्क ऑर्डर

3 साल में कंपनी के शेयरों का भाव 425 प्रतिशत बढ़ा है। वहीं, 5 साल में कंपनी के शेयरों का भाव 2778 प्रतिशत की बढ़त हासिल करने में सफल रहा है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।