9 अप्रैल को बैंक खुलेगा या नहीं? कहां रहेगी छुट्टी? लेनदेन से पहले जान लीजिए अपने यहां का हाल
9 april bank holiday: 9 अप्रैल 2026 को कई राज्यों में विधानसभा चुनाव और उपचुनाव होने वाले हैं, जिसके चलते असम, केरल, पुडुचेरी, गोवा और कर्नाटक जैसे राज्यों में बैंक बंद रह सकते हैं। आइए जानते हैं कि कहां-कहां बैंक बंद रहेंगे।

9 april bank holiday: अगर आप 9 अप्रैल 2026 को बैंक जाने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। जी हां, क्योंकि इस दिन कई राज्यों में विधानसभा चुनाव और उपचुनाव होने वाले हैं, जिसके चलते लोगों के मन में यह सवाल है कि बैंक खुलेंगे या बंद रहेंगे। खासतौर पर असम (Assam), केरल (Kerala), पुडुचेरी (Puducherry), गोवा (Goa) और कर्नाटक (Karnataka) जैसे राज्यों के ग्राहक इसको लेकर असमंजस में हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि यहां बैंक खुले रहेंगे या नहीं?
दरअसल, भारत में जब भी चुनाव होते हैं, तो मतदान वाले क्षेत्रों में आमतौर पर छुट्टी घोषित की जाती है, ताकि लोग आसानी से वोट डाल सकें। 9 अप्रैल को असम (Assam), केरल (Kerala) और पुडुचेरी (Puducherry) में मतदान होना है। ऐसे में इन राज्यों के जिन इलाकों में वोटिंग होगी, वहां के बैंक बंद रह सकते हैं। हालांकि, यह पूरी तरह से स्थानीय प्रशासन के आदेश पर निर्भर करता है।
सभी राज्यों के लिए स्पष्ट छुट्टी की घोषणा नहीं
अगर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India -RBI) के आधिकारिक हॉलिडे कैलेंडर की बात करें, तो उसमें अभी सभी राज्यों के लिए स्पष्ट छुट्टी की घोषणा नहीं की गई है। लेकिन, केरल (Kerala) में चुनाव के चलते बैंक बंद रहने की पुष्टि की गई है। वहीं, अन्य राज्यों में स्थिति थोड़ी अलग हो सकती है, इसलिए ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने नजदीकी बैंक शाखा से जानकारी जरूर ले लें।
डिजिटल सेवाएं पूरी तरह चालू
ध्यान देने वाली बात यह है कि भले ही बैंक शाखाएं बंद रहें, लेकिन डिजिटल सेवाएं जैसे ATM, मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग पूरी तरह चालू रहेंगी, यानी आप पैसे निकालने, ट्रांसफर करने या ऑनलाइन पेमेंट जैसे काम बिना किसी परेशानी के कर सकते हैं।
केंद्र सरकार के दफ्तरों पर भी इसका असर
सिर्फ बैंक ही नहीं, बल्कि केंद्र सरकार के दफ्तरों पर भी इसका असर पड़ेगा। जिन क्षेत्रों में मतदान होगा, वहां सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे, ताकि कर्मचारी अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकें। वहीं, जिन कर्मचारियों का वोट किसी अन्य क्षेत्र में है, उन्हें स्पेशल कैजुअल लीव भी दी जा सकती है।
समय रहते निपटा लें जरूरी काम
9 अप्रैल को बैंकिंग सेवाओं को लेकर स्थिति राज्य और क्षेत्र के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है। इसलिए बेहतर यही है कि आप पहले से योजना बनाएं और जरूरी काम समय रहते निपटा लें, ताकि किसी तरह की असुविधा से बचा जा सके।
लेखक के बारे में
Sarveshwar Pathakसर्वेश्वर पाठक अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में बिजनेस और ऑटो सेक्शन के लिए
काम कर रहे हैं। सर्वेश्वर बिजनेस और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की खबरों, रिव्यू और गहराई से किए गए एनालिसिस के लिए जाने जाते
हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है, जिसमें उन्होंने अपनी मजबूत पकड़ और समझ के जरिए एक अलग
पहचान बनाई है। उन्होंने देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल की और वर्ष 2019 में
ईटीवी भारत के साथ अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में
भी काम किया, जहां उन्होंने अपनी लेखन शैली और विश्लेषण क्षमता को और निखारा।
उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर केवल एक पत्रकार ही नहीं, बल्कि सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भागीदारी
निभाते हैं। उन्हें बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े अभियानों में विशेष रुचि है। अपने विश्वविद्यालय के
दिनों में उन्होंने महाराष्ट्र के गोंदिया में दो महीने से अधिक समय तक सोशल वेलफेयर से जुड़े कार्य किए, जहां उन्होंने कई
स्कूलों और विश्वविद्यालयों के छात्रों को उच्च शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। लेखन के अलावा सर्वेश्वर को बचपन से ही
क्रिकेट खेलने और डांस का शौक है, जो उनके व्यक्तित्व को संतुलित और ऊर्जावान बनाता है। उनका उद्देश्य सिर्फ खबरें लिखना ही
नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक और प्रेरित करना भी है।


