8th Pay Commission Updates: कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, किस फॉर्मूले से बढ़ेगी सलैरी? जानें मिनिमम बेसिक पे
8th Pay Commission Updates: केंद्रीय कर्मचारियों के बीच इस समय 8वें वित्त आयोग को लेकर खूब चर्चा हो रही है। सैलरी बढ़ाने के लिए सरकार की तरफ से कौन सा फॉर्मूला अपनाया जाएगा यह इस समय एक बड़ा सवाल है।

8th Pay Commission Updates: 8वें पे कमिशन में कितनी सैलरी बढ़ेगी कर्मचारियों में इस बात की चर्चा जोरों पर है। कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन पर में बढ़ोतरी फिटमेंट फैक्टर पर निर्भर करेगा। पे कमिशन जो भी फिटमेंट फैक्टर को अपनाएगा उसी हिसाब से सैलरी और पेंशन बढ़ेगा। बता दें, मौजूदा समय में 8th Pay Commission की तरफ से किसी भी निश्चित फॉर्मूले का ऐलान अबतक नहीं किया गया है।
1 जनवरी 2026 से लागू हो चुका है 8वां वित्त आयोग
केंद्र सरकार ने पिछले साल नवंबर में ही 8वें पे कमिशन का गठन कर दिया था। इस पे कमीशन को अपनी रिपोर्ट जमा करने के लिए 18 महीने का समय मिला है। इसी रिपोर्ट के आधार पर कर्मचारियों की सैलरी पर फैसला होगा। क्योंकि 8th Pay Commission 1 जनवरी से ही प्रभावी है। ऐसी स्थिति में सरकार की तरफ से एरियर भी कर्मचारियों को दिया जाएगा। बता दें, 5वें पे कमिशन के दौरान 21 महीने का 11200 रुपये सरकार ने कर्मचारियों को एरियर दिया था। वहीं, 7वें वित्त आयोग के दौरान 6 महीने का 13500 रुपये कर्मचारियों को एरियर मिला था।
8वां पे कमशिनः 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी होगी बेसिक सैलरी
लेवल 1 से 4 तक - 46260 रुपये 65535 रुपये तक
लेवल 5 से 8 तक - 75044 रुपये से 122232 रुपये तक
लेवल 9 से 12 तक - 136467 रुपये से 202516 रुपये तक
लेवल 13 से 13A तक - 316367 रुपये से 336827 रुपये तक
लेवल 14 से 16 तक - 370595 रुपये से 527878 रुपये तक
लेवल 17 से 18 तक - 578250 रुपये से 642500 रुपये तक
8वां वित्त आयोग - फिटमेंट फैक्टर 3.0 रहने पर
लेवल 1 से 4 तक - 54000 रुपये से 765000 रुपये तक
लेवल 5 से 8 तक - 87600 रुपये से 142800 रुपये तक
लेवल 9 से 12 तक - 159300 रुपये से 236400 रुपये तक
लेवल 13 से 13A तक - 369300 रुपये से 393300 रुपये तक
लेवल 14 से 16 तक - 432600 रुपये से 616200 रुपये तक
लेवल 17 से 18 तक - 675000 रुपये से 750000 रुपये तक
8th Pay Commission: फिटमेंट फैक्टर 3.25 रुपये की स्थिति में
लेवल 1 से 5 तक - 58500 रुपये से 94900 रुपये
लेवल 6 से 10 तक - 115050 रुपये से 182325 रुपये तक
लेवल 11 से लेवल 12 तक - 220025 रुपये 256100 रुपये तक
लेवल 13 से 13A तक - 400075 रुपये से 426075 रुपये तक
लेवल 14 से लेवल 18 तक - 468650 रुपये से 812500 रुपये तक
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।


