8वें वेतन आयोग ने निकाली बंपर भर्ती, ₹1.80 लाख महीने की सैलरी; ऐसे करें अप्लाई

Apr 13, 2026 02:20 pm ISTSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

8th Pay Commission Vacancy: 8वें केंद्रीय वेतन आयोग ने कंसल्टेंट पदों पर बंपर भर्ती निकाली है, जिसमें उम्मीदवारों को ₹90,000 से लेकर ₹1.80 लाख तक मासिक सैलरी मिल सकती है। यह भर्ती फुल-टाइम और पार्ट-टाइम दोनों आधार पर होगी और इसमें सीनियर कंसल्टेंट, कंसल्टेंट और यंग प्रोफेशनल जैसे पद शामिल हैं।

8वें वेतन आयोग ने निकाली बंपर भर्ती, ₹1.80 लाख महीने की सैलरी; ऐसे करें अप्लाई

8th Pay Commission Vacancy: अगर आप सरकारी नौकरी में आना चाहते हैं और अच्छी सैलरी चाहते हैं, तो 8th सेंट्रल पे कमीशन (8th Central Pay Commission) आपके लिए शानदार मौका लेकर आया है। 8वें वेतन आयोग ने कंसल्टेंट पदों पर भर्ती शुरू कर दी है, जहां उम्मीदवारों को ₹1.80 लाख तक मासिक सैलरी मिल सकती है। खास बात यह है कि ये भर्ती फुल-टाइम और पार्ट-टाइम दोनों आधार पर हो रही है, यानी आप अपनी सुविधा के अनुसार काम का विकल्प चुन सकते हैं। इस भर्ती का मकसद सरकार के कर्मचारियों के वेतन, भत्तों और पेंशन से जुड़े अहम फैसलों के लिए मजबूत रिसर्च और एनालिसिस टीम तैयार करना है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

भर्ती में 3 तरह के पद?

इस भर्ती में 3 तरह के पद सीनियर कंसल्टेंट, कंसल्टेंट और यंग प्रोफेशनल शामिल हैं। सीनियर कंसल्टेंट के लिए 10 साल का अनुभव और अधिकतम आयु 45 साल रखी गई है, जबकि कंसल्टेंट के लिए 6 साल अनुभव और 40 साल की उम्र सीमा तय है। वहीं, यंग प्रोफेशनल के लिए 4 साल का अनुभव और अधिकतम उम्र 32 साल है।

8th CPC कंसल्टेंट वैकेंसी

कैटेगिरीएक्सपीरियंसआयु सीमावैकेंसी
सीनियर कंसल्टेंट (Senior Consultant)10+ वर्ष45 वर्ष5
कंसल्टेंट (Consultant)6+ वर्ष40 वर्ष5
यंग प्रोफेशनल (Young Professional)4+ वर्ष32 वर्ष10

कितनी होगी सैलरी?

सैलरी की बात करें तो सीनियर कंसल्टेंट को फुल-टाइम में ₹1.80 लाख, कंसल्टेंट को ₹1.20 लाख और यंग प्रोफेशनल को ₹90,000 तक की तनख्वाह मिल सकती है। चयन प्रक्रिया में एक एक्सपर्ट कमेटी उम्मीदवारों की प्रोफाइल और इंटरैक्शन के आधार पर अंतिम फैसला लेगी।

8th पे कमीशन– कंसल्टेंट सैलरी स्ट्रक्चर

कैटेगिरीफुल-टाइम सैलरीपार्ट-टाइम (12 दिन/माह)पार्ट-टाइम (6 दिन/माह)
सीनियर कंसल्टेंट (Senior Consultant)₹1,80,000₹90,000₹45,000
कंसल्टेंट (Consultant)₹1,20,000₹60,000₹30,000
यंग प्रोफेशनल (Young Professional)₹90,000₹45,000₹22,500

जिम्मेदारियां क्या होंगी?


काम की जिम्मेदारियां भी काफी अहम हैं। जैसे सैलरी स्ट्रक्चर, सरकारी डेटा का अध्ययन, अलग-अलग मंत्रालयों से जानकारी जुटाना और पेंशन व भत्तों से जुड़े ट्रेंड्स पर रिसर्च करना है, यानी यह सिर्फ एक नौकरी नहीं, बल्कि देश की वेतन नीति तय करने में योगदान देने का मौका है। हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि यह पूरी तरह कॉन्ट्रैक्ट बेस्ड जॉब है, जिसमें DA, मेडिकल, ट्रांसपोर्ट जैसी सुविधाएं नहीं मिलेंगी और जरूरत पड़ने पर बिना नोटिस के सेवा समाप्त भी की जा सकती है। अगर आपके पास अनुभव है और आप हाई-लेवल पॉलिसी वर्क में हाथ आजमाना चाहते हैं, तो यह मौका आपके करियर को एक नई दिशा दे सकता है।

आपको बता दें कि केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन, भत्ते और पेंशन को संशोधित करने के लिए हर 10 साल में गठित किया जाता है। इसकी अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट की पूर्व न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई कर रही हैं। इसके सदस्यों में प्रोफेसर पुलक घोष और पंकज जैन शामिल हैं। वेतन आयोग विभिन्न मंत्रालयों, कर्मचारी संघों, पेंशनभोगियों और अन्य संबंधित पक्षों से विचार और सुझाव इकट्ठा करता है। ये सुझाव इकट्ठा हो जाने के बाद वेतन आयोग सैलरी स्ट्रक्चर, पेंशन फॉर्मूलों और भत्तों के पैटर्न का विश्लेषण और अध्ययन करता है और उसके बाद ही अंतिम सिफारिशें देता है।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak

सर्वेश्वर पाठक अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में बिजनेस और ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। सर्वेश्वर बिजनेस और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की खबरों, रिव्यू और गहराई से किए गए एनालिसिस के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है, जिसमें उन्होंने अपनी मजबूत पकड़ और समझ के जरिए एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल की और वर्ष 2019 में ईटीवी भारत के साथ अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया, जहां उन्होंने अपनी लेखन शैली और विश्लेषण क्षमता को और निखारा।

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर केवल एक पत्रकार ही नहीं, बल्कि सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भागीदारी निभाते हैं। उन्हें बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े अभियानों में विशेष रुचि है। अपने विश्वविद्यालय के दिनों में उन्होंने महाराष्ट्र के गोंदिया में दो महीने से अधिक समय तक सोशल वेलफेयर से जुड़े कार्य किए, जहां उन्होंने कई स्कूलों और विश्वविद्यालयों के छात्रों को उच्च शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। लेखन के अलावा सर्वेश्वर को बचपन से ही क्रिकेट खेलने और डांस का शौक है, जो उनके व्यक्तित्व को संतुलित और ऊर्जावान बनाता है। उनका उद्देश्य सिर्फ खबरें लिखना ही नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक और प्रेरित करना भी है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,