Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़8th Pay Commission upto 5 percent DA rise for central gov employees if december inflation data match
5% तक बढ़ सकता है DA, केंद्रीय कर्मचारियों को नए साल का तोहफा

5% तक बढ़ सकता है DA, केंद्रीय कर्मचारियों को नए साल का तोहफा

संक्षेप:

अगर दिसंबर 2025 के लिए AICPI-IW को 147 मान लिया जाए तो महंगाई भत्ते में 3% की वृद्धि बनती है, जबकि अगर दिसंबर का आंकड़ा नवंबर के स्तर यानी 148.2 के आसपास रहता है तो DA में 5% तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

Jan 08, 2026 06:00 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

8th Pay Commission latest: नए साल के आगाज के साथ ही केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते (DA) पर कैल्कुलेशन शुरू हो गया है। दरअसल, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने नवंबर 2025 के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक–औद्योगिक श्रमिक (AICPI-IW) के आंकड़े जारी कर दिए हैं। AICPI-IW के ये आंकड़े 148.2 हैं। इसी के आधार पर महंगाई भत्ते और महंगाई राहत (DR) में संशोधन किया जाता है ताकि बढ़ती महंगाई के कारण कर्मचारियों की वास्तविक आय और पेंशन की क्रय शक्ति में गिरावट न आए। अब इस आंकड़े के आधार पर महंगाई भत्ते को लेकर आकलन किया जा रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या है अनुमान?

केंद्रीय कर्मचारी संगठनों का मानना है कि जनवरी 2026 में DA में 3% से 5% तक की बढ़ोतरी संभव है। ऑल इंडिया एनपीएस एम्प्लॉइज फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनजीत सिंह पटेल के अनुसार, अगर दिसंबर 2025 के लिए AICPI-IW को 147 मान लिया जाए तो महंगाई भत्ते में 3% की वृद्धि बनती है, जबकि अगर दिसंबर का आंकड़ा नवंबर के स्तर यानी 148.2 के आसपास रहता है तो DA में 5% तक की बढ़ोतरी हो सकती है। बता दें कि इससे पहले जुलाई 2025 में सरकार ने DA को 54% से बढ़ाकर 58% किया था। इन अनुमानों के आधार पर केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 61% से 63% के बीच पहुंच सकता है। हालांकि, ये आंकड़े केवल अनुमानात्मक हैं और वास्तविक वृद्धि का पता दिसंबर 2025 के AICPI-IW आंकड़े जारी होने के बाद ही चलेगा।

खत्म हो चुका सातवां वेतन आयोग

यह भी अहम है कि सातवें वेतन आयोग का कार्यकाल 31 दिसंबर 2025 को खत्म हो गया है। अब आठवें वेतन आयोग की संभावित अवधि में पहली बार डीए बढ़ोतरी पर फैसला होना है। नवंबर 2025 में गठित 8वां वेतन आयोग 18 महीनों के भीतर अपनी सिफारिशें देगा, जिसमें फिटमेंट फैक्टर तय किया जाएगा। फिटमेंट फैक्टर लागू होने पर DA को मूल वेतन में मर्ज कर शून्य कर दिया जाएगा, हालांकि कर्मचारी संगठनों का सुझाव है कि ऊंची महंगाई के दौर में DA को पूरी तरह रीसेट करने के बजाय कोई वैकल्पिक व्यवस्था अपनाई जानी चाहिए, ताकि कर्मचारियों की क्रय शक्ति सुरक्षित रह सके।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,