8th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों को जल्द मिल सकता है DA का तोहफा, इस बार 3% की बढ़ोतरी!
मुख्य बातें
- 8th Pay Commission updates: केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द ही एक बार फिर से डीए का तोहफा मिल सकता है
- इस बार 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की उम्मीद की जा रही है

8th Pay Commission updates: केंद्रीय कर्मचारियों को इस समय 8वें वित्त आयोग का बेसब्री से इंतजार है। पे कमीशन के लागू होने में अभी मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए समय लग रहा है। लेकिन कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर यह है कि डीए का ऐलान जल्द हो सकता है। यानी छोटी ही सही लेकिन जल्द ही राहत मिलने की उम्मीद है।
1- क्यों हो रही है डीए की चर्चा
सरकार ने महंगाई के जो आंकड़े जारी किए हैं उससे लोगों की चिंता बढ़ी है। यही वजह है कि जुलाई 2026 के डीए का ऐलान जल्द हो सकता है। बता दें, सरकारी कर्मचारियों के लिए साल में दो बार डीए में बढ़ोतरी की जाती है। जिससे महंगाई के प्रभाव को कम किया जा सके। आखिरी बार केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 2 प्रतिशत बढ़ाया गया था। जिसके बाद डीए 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो गया था।
2- इस बार 3 प्रतिशत बढ़ सकता है डीए
मौजूदा AICPI-W डाटा को अगर देखें तो 12 महीने का औसत 147.51 बनता है। 2016 के बेस सिरीज के अनुसार यह करीब 2.88 प्रतिशत होता है। अगर डीए में बढ़ोतरी इस कैलकुलेशन को ध्यान देकर किया गया तब की स्थिति में केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ता 62.51 प्रतिशत यानी 63 प्रतिशत हो सकता है। यानी 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की उम्मीद कर्मचारी कर सकते हैं।
3- क्या डीए प्रतिशत हो गया है तय
नहीं अभी ऐसा नही हैं। मई और जून के AICPI-W आंकड़ों के अनुसार यूनियन कैबिनेट की तरफ से अप्रूवल मिलता है। उसके बाद ही फैसला होता है। ट्रेंड कहता है कि जुलाई के डीए का ऐलान दशहरा से दिवाली तक के बीच हो सकता है।
8वें वित्त आयोग को लेकर क्या है अपडेट
इस समय 8वां वित्त आयोग की कई बड़ी बैठकें हो रही हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों में पे कमीशन की मीटिंग हो रही है। इस मीटिंग में कर्मचारियों की तरफ से अपने-अपने डिमांड की लिस्ट पहुंचाई जा रही है। सबकी निगाह फिटमेंट फैक्टर पर टिकी हुई है। जितना अधिक फिटमेंट फैक्टर होगा कर्मचारियों का बेसिक पे उतना ही ज्यादा बढ़ेगा।
कुछ कर्मचारियों संगठनों ने 3.50 प्रतिशत के अधिक के फिटमेंट फैक्टर की मांग की है। अगर ऐसा हुआ तो 18000 रुपये से बढ़कर बेसिक पे 50,000 रुपये को भी क्रॉस कर जाएगा। कर्मचारी संगठनों का कहना है कि प्राइवेट सेक्टर की तुलना में उन्हें कम सैलरी मिलती है। बता दें, हर 10 साल में पे कमीशन का गठन किया जाता है। मौजूदा वित्त आयोग के पास 18 महीने का समय है। इस दौरान उसे अपनी रिपोर्ट जमा करनी है।
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।


