Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़8th Pay Commission state gov employees how much time can states take to implement recommendations
केंद्र या राज्य कर्मचारी, 8वें वेतन आयोग में सबसे पहले किसकी बढ़ेगी सैलरी?

केंद्र या राज्य कर्मचारी, 8वें वेतन आयोग में सबसे पहले किसकी बढ़ेगी सैलरी?

संक्षेप:

केंद्रीय कर्मचारी आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों के लागू होने का इंतजार कर रहे हैं। ऐसा अनुमान है कि नए वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने में 18 महीने या उससे ज्यादा का समय लग सकता है। अब सवाल है कि राज्य सरकार के कर्मचारियों का क्या होगा?

Jan 07, 2026 03:06 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

8th Pay Commission latest: केंद्रीय कर्मचारी आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों के लागू होने का इंतजार कर रहे हैं। ऐसा अनुमान है कि नए वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने में 18 महीने या उससे ज्यादा का समय लग सकता है। वहीं, अलग-अलग राज्य के कर्मचारियों को भी सिफारिशों के लागू होने का इंतजार है। हालांकि, सवाल यह भी है कि क्या केंद्र के साथ ही राज्य सरकार के कर्मचारियों को भी आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों का लाभ मिलेगा? इस सवाल का जवाब कुछ विशेषज्ञों ने इकोनॉमिक टाइम्स को दिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बाध्य नहीं हैं राज्य सरकारें

विशेषज्ञों के अनुसार, राज्य सरकारें केंद्र की तरह हर 10 साल में वेतन संशोधन करने के लिए बाध्य नहीं होतीं। देश के कुछ ऐसे भी राज्य हैं जिसने अपने-अपने वेतन आयोग गठित किए हैं। केरल की ही बात करें तो 11वां वेतन आयोग चल रहा है। वहीं, कर्नाटक में 7वां और पंजाब में 6वां वेतन आयोग लागू है। ऑल इंडिया एनपीएस एम्प्लॉइज फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनजीत सिंह पटेल के मुताबिक भले ही राज्यों में अलग-अलग वेतन आयोग हों लेकिन राज्यों और केंद्र की वेतन संरचना मोटे तौर पर एक जैसी ही रहती है। राज्य वेतन आयोग की प्रक्रिया भी लगभग केंद्रीय वेतन आयोग जैसी ही होती है। नेक्सडिग्म के निदेशक रामचंद्रन कृष्णमूर्ति का कहना है कि केंद्र के बाद राज्य सरकारों पर कोई कानूनी समय-सीमा लागू नहीं होती। 7वें वेतन आयोग के दौरान भी कुछ राज्यों ने 2017 में लागू किया तो कुछ ने 2020 या उसके बाद किया है।

सैलरी का फिटमेंट फैक्टर और एरियर

अधिकतर मामलों में राज्यों का फिटमेंट फैक्टर केंद्र के बराबर या उसके आसपास होता है। उदाहरण के लिए, 7वें केंद्रीय वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.57 था, जबकि पंजाब के 6वें वेतन आयोग में यह 2.59 रहा और उत्तर प्रदेश में 2.57 ही रखा गया। एरियर की बात करें तो पिछली वेतन आयोग अवधि के खत्म होने के अगले दिन से देय होता है। हालांकि, यह पूरी तरह केंद्र और राज्य सरकार की घोषणा पर निर्भर करता है। खास बात यह है कि इस बार 8वें वेतन आयोग की शर्तों में लागू होने की तारीख स्पष्ट नहीं की गई है, जिससे असमंजस बना हुआ है।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
दीपक कुमार, हिन्दुस्तान डिजिटल में बिजनेस की खबरें लिखते हैं। वह स्टॉक मार्केट, यूटिलिटी समेत बिजनेस सेक्शन से जुड़ी हर खबरों की ना सिर्फ समझ रखते हैं, बल्कि आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। दीपक की बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी जबरदस्त पकड़ है। उन्हें बेहतरीन काम की सराहना मिलती रही है और सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से सीवान (बिहार) के रहने वाले दीपक के पास करीब 11 साल का अनुभव है। करियर की बात करें तो अमर उजाला से शुरू हुआ सफर दैनिक भास्कर,आजतक, इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप होते हुए हिन्दुस्तान डिजिटल तक पहुंच चुका है। फिलहाल, वह हिन्दुस्तान डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं, पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए हिमाचल यूनिवर्सिटी चले गए। दीपक सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं। उन्हें नई-नई तकनीक से रूबरू होना अच्छा लगता है। खाली वक्त में फिल्में देखना या क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।